फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Union Minister Shivraj Singh Chouhan Visits Salkanpur Temple With Wife, Prays for Prosperity

सीहोर: मां विजयासन के दरबार में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, धर्मपत्नी के साथ किए दर्शन; देश की खुशहाली की कामना

Sat, 17 Oct 2026 08:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पत्नी के साथ सलकनपुर स्थित मां विजयासन धाम पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने सलकनपुर में विकसित हो रहे देवीलोक का निरीक्षण कर धार्मिक स्थल के विकास कार्यों का जायजा भी लिया। 

विज्ञापन
Sehore: Union Minister Shivraj Singh Chouhan Visits Salkanpur Temple With Wife, Prays for Prosperity
सलकनपुर में मां विजयासन के चरणों में नतमस्तक हुए शिवराज

विस्तार

शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में मां विजयासन धाम सलकनपुर एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी के साथ मां विजयासन के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर दर्शन किए और देश-प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। देवी धाम में दर्शन के दौरान उनकी आस्था और श्रद्धा का भाव नजर आया। उन्होंने मां से सभी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की, ताकि लोग सद्मार्ग पर चलें और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

विज्ञापन


मां के दरबार में देश और विश्व कल्याण की प्रार्थना
दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां विजयासन सभी को सद्बुद्धि दें, जिससे हर व्यक्ति सत्य और सद्मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के कल्याण की जिम्मेदारी तो है ही, लेकिन दुनिया में जिस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं, उनमें भी भारत से उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। उनका यह संदेश राष्ट्रहित के साथ विश्व कल्याण की भावना को भी रेखांकित करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमानवीयता: नवरात्रि का हवाला देकर मकान मालिक ने घर में नहीं ले जाने दिया शव, अस्पताल के बाहर हुए संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीलोक का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा
मां विजयासन धाम पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने सलकनपुर में विकसित हो रहे देवीलोक का निरीक्षण भी किया। मां विजयासन धाम प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर और आसपास चल रहे विकास कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। देवीलोक के विकास के साथ इस धार्मिक स्थल की पहचान और आकर्षण को विस्तार देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

हर नवरात्रि में मां के दरबार में लगाते हैं हाजिरी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां विजयासन धाम के प्रति गहरी आस्था रही है। वे प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर सलकनपुर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करते हैं और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनका इस धार्मिक स्थल से विशेष जुड़ाव रहा। उनके कार्यकाल में सलकनपुर देवी मंदिर के विकास और कायाकल्प की दिशा में कार्य किए गए। अब देवीलोक के निर्माण एवं विकास कार्यों के जरिए इस धाम को और भव्य स्वरूप देने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed