फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Two lane road will be built from Bhopal Naka to Kotwali intersection at a cost of Rs 5 crore

Sehore news: भोपालनाका से कोतवाली चौराहे तक 5 करोड़ में बनेगी टू-लेन सड़क, अतिक्रमण हटाने 15 दिन का अल्टीमेटम

Sun, 02 Feb 2025 08:16 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

कोतवाली चौराहा से भोपाल नाका तक का क्षेत्र शहर का सबसे बड़ा कमर्शियल क्षेत्र है। इससे पहले बस स्टैंड से आनंद डेयरी तक जिस तरह की सड़क बनाई गई है। उसी तरह भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक उत्कृष्ट सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Sehore news: Two lane road will be built from Bhopal Naka to Kotwali intersection at a cost of Rs 5 crore
सीहोर। नपा ने लोगों से अतिक्रमण हटाने लगाए लाल निशान

विस्तार

सीहोर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अब भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक मुख्य मार्ग पर उत्कृष्ट सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क को बनाने के लिए नगर पालिका 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिसे हटाने के लिए नपा अमले ने नपती करने के बाद दुकानों और मकानों पर लाल रंग निशान लगा दिए हैं। साथ ही नोटिस देकर 15 दिन में स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का लोगों को अल्टीमेटम भी दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मेन मार्केट के अलावा कोतवाली चौराहा से भोपाल नाका तक का क्षेत्र शहर का सबसे बड़ा कमर्शियल क्षेत्र है। इससे पहले बस स्टैंड से आनंद डेयरी तक जिस तरह की सड़क बनाई गई है। उसी तरह भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक उत्कृष्ट सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। पूरी सड़क पर डिवाइडर बना कर आकर्षक लाइटिंग और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। ताकि कोई भी व्यक्ति जब भोपाल नाका पर फोरलेन से शहर में प्रवेश करे तो उसके सामने शहर की अलग ही छवि दिखाई दे।
विज्ञापन


पांच करोड़ की लगात से बनाई जाएगी सड़क
भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे की दूरी करीब एक किमी है। इस सड़क को पांच करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। डिवाइडर बना कर इसे टू लेन सड़क बनाया जाएगा। साथ ही डिवाइडरों के बीच में आकर्षक लाइट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 100 अतिक्रमणकारियों को थमाए नोटिस
नपा ने सड़क बनाने के लिए करीब 100 अतिक्रमकारियों को नोटिस दिए हैं। नोटिस में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि 15 दिन में स्वयं ही सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटा लें, साथ ही जिन लोगों के पास जमीन के दस्तावेज हैं। वह लोग तीन दिन में नपा कार्यालय में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें।

9 की जगह 11 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
भोपाल नाके से कातवाली चौराहे तक अभी 9 मीटर चौड़ी सड़क है। इस सड़क के दोनों तरफ मकान और दुकानें आ जाने से कई जगह इसकी स्थिति काफी खराब है। इस सड़क को भी अतिक्रमण ने संकरा कर दिया है। इसे 11 मीटर चौड़ा बनवाया जाएगा ताकि टू-लेन हो सके।


नोटिस जारी किए हैं
इस संबंध में नपा सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित का कहना है कि भोपाल नाका से कोतवाली चौराहे तक करीब पांच करोड़ की लागत से सड़क बनाई जा रही है। इसके टैंडर हो चुके हैं। सड़क के दोनों पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान और दुकान बनाने वालों को नोटिस जारी किए हैं। अतिक्रमण हाटने के बाद सड़क का शुरू कर दिया जाएगा।

सीहोर। नपा ने लोगों से अतिक्रमण हटाने लगाए लाल निशान

सीहोर। नपा ने लोगों से अतिक्रमण हटाने लगाए लाल निशान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed