फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP news: Two brothers from Sehore donated land for Mokshadham.

MP News: दान ने बना दिया महान, सीहोर के दो सगे भाइयों की क्यों हो रही हर जगह चर्चा? जानें पूरा मामला

Mon, 29 Sep 2025 11:35 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 11:35 AM IST
सार

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के गोदी गांव में लंबे समय से श्मशान की अनुपलब्धता की समस्या थी। इस कठिनाई को देखते हुए किसान भाई प्रेम सिंह और अर्जुन सिंह ने अपनी 36 डेसीमल निजी जमीन दान कर गांववासियों के लिए अंतिम संस्कार की सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराई।

विज्ञापन
MP news: Two brothers from Sehore donated land for Mokshadham.
समाजसेवा की मिसाल बने दो जागरूक किसान भाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र का ग्राम गोदी लंबे समय से श्मशान की अनुपलब्धता से जूझ रहा था। जब गांव में किसी की मृत्यु होती थी तो परिवारजन मजबूरी में खेतों या जर्जर, छतहीन स्थान पर अंतिम संस्कार करते थे। बारिश के दिनों में यह परेशानी और भी असहनीय हो जाती थी। हर बार ग्रामीणों को अपमान के साथ इस सच्चाई का सामना करना पड़ता था कि उनके गांव में अंतिम संस्कार की कोई सम्मानजनक व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इसी समस्या को गहराई से महसूस कर गांव के दो जागरूक किसान भाई प्रेम सिंह और अर्जुन सिंह परमार ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपनी ही 36 डेसीमल निजी भूमि अंतिम संस्कार हेतु दान कर दी। इस भूमि की वर्तमान कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह दान कोई सामान्य कार्य नहीं था, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक पहल है, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया। सामान्य परिस्थितियों में कोई भी किसान अपनी मेहनत की कमाई से अर्जित जमीन आसानी से त्याग नहीं सकता, लेकिन प्रेम सिंह और अर्जुन सिंह ने निःस्वार्थ भाव से यह भूमि मध्यप्रदेश शासन के नाम कर दी। उनके इस कदम ने गांव के लोगों को न केवल राहत दी, बल्कि एक नई सोच और दृष्टिकोण भी दिया। यह कार्य पूरे क्षेत्र के लिए नजीर बन गया कि समाज के बड़े प्रश्नों का हल सहयोग और संवेदनशीलता से ही संभव है।
विज्ञापन


समाजसेवा की मिसाल बने दो जागरूक किसान भाई प्रेम सिंह और अर्जुन सिंह परमार
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की सक्रिय भूमिका
भूमि दान के बाद ग्राम पंचायत लोरास खुर्द के युवा और सक्रिय सरपंच भगवानसिंह पटेल ने इस कार्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि दान की गई जमीन पर पंचायत से प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति दिलाई और पांचवें वित्त की राशि से श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया। लगभग 2.50 से 3 लाख रुपये की लागत से वहां चबूतरा और टीन शेड का निर्माण हुआ। सरपंच ने स्पष्ट किया कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में यहां बाउंड्री वॉल और पक्की पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि अंतिम संस्कार के समय किसी परिवार को कोई असुविधा न हो।


यह भी पढ़ें- सीएम आज खिरकिया में, 20 हजार निजी स्कूलों के खातों में अंतरित करेंगे 489 करोड़ रुपये

समाज के लिए बनी नजीर
नानकपुर में हाल ही में जर्जर श्मशान घाट और बारिश में बहते अंतिम संस्कार के दृश्य ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। ऐसे में ग्राम गोदी के यह दोनों भाई और पंचायत की सक्रियता समाज के लिए एक आदर्श बनकर सामने आई है। इस पहल ने यह संदेश दिया कि यदि हर गांव का कोई नागरिक या प्रतिनिधि इसी तरह से सोच ले, तो अंतिम संस्कार की गरिमा कहीं भी प्रभावित नहीं होगी। मृत्यु भले ही अंत हो, लेकिन सम्मानजनक विदाई हर किसी का अधिकार है।

ग्रामीणों का कहना शासन करें दोनों भाइयो को सम्मानित
ग्रामवासियों का कहना है कि इस कदम से अब उन्हें राहत की सांस मिली है। पहले अंतिम संस्कार के समय भारी असुविधाएँ आती थीं। बरसात में शव के पास खड़े होना भी कठिन हो जाता था। अब छत वाला शान्तिधाम और चबूतरा मिल गया है, जिससे अंतिम संस्कार सम्मानजनक ढंग से हो सकेगा। ग्रामीणों का मानना है कि प्रेम सिंह और अर्जुन सिंह ने गांव को अमूल्य तोहफ़ा दिया है और इसके लिए उन्हें शासन-प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण ने यह सिखाया है कि बदलाव की शुरुआत व्यक्ति से ही होती है। यदि हर इंसान अपनी जिम्मेदारी समझकर समाज के प्रति थोड़ी संवेदनशीलता दिखाए, तो किसी भी समस्या का समाधान कठिन नहीं है। ग्राम गोदी के प्रेम सिंह और अर्जुन सिंह परमार ने सिर्फ जमीन ही नहीं दान दी, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed