फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Theft in three houses of Pash Colony in  single night thieves took away 12 tola gold and cash

Sehore News: एक ही रात में पाश कॉलोनी के तीन मकानों में चोरी, 12 तोला सोना और नकदी ले गए चोर

Fri, 23 Aug 2024 02:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

सीहोर की पारस विहार कॉलोनी में चोरों ने एक साथ तीन मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sehore News: Theft in three houses of Pash Colony in  single night thieves took away 12 tola gold and cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीहोर जिले की पॉश कॉलोनियों में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात को शहर की पारस विहार कॉलोनी के तीन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। कॉलोनी के जिन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई उनमें एक मकान आरईएस के कार्यपालन यंत्री और एक मकान पूर्व सिविल सर्जन का भी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कुतुबुद्दीन शेख निवासी पारस कॉलोनी बंगला नंबर 40 अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों से वह परिवार सहित मुंबई गए हुए हैं। बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने इनके सूने मकान के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित कुतुबुद्दीन की माने तो चोर उनके घर से लगभग 12 तौले सोने के जेवरात और 25 हजार रुपए नकदी ले गए है। जैसे ही उन्हें घर पर हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली वे अपनी यात्रा खत्म कर वापस सीहोर पहुंचे। बताया जाता है कि चोरों ने पारस विहार कॉलोनी में ही रहने वाले पूर्व सिविल सर्जन डॉ. आनंद शर्मा और आरईएस के इंजीनियर एके पंथी के घर पर भी धावा बोलकर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed