फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news: The passenger waiting room on the highway was captured by the bullies, they put up the shutter

Sehore News: हाईवे पर यात्री प्रतीक्षालय बना दबंगों का अड्डा, शराबखोरी से सहमे यात्री

Sun, 20 Jul 2025 01:27 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 01:27 PM IST
सार

आष्टा के डाबरी जोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय पर दबंगों ने कब्जा कर वहां शराब पिलाने का अड्डा बना लिया है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी हैं। स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
Sehore news: The passenger waiting room on the highway was captured by the bullies, they put up the shutter
यात्री प्रतीक्षालय पर शटर लगाकर कर लिया दंबगों ने कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आष्टा जिले में दबंगों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने इंदौर-भोपाल हाईवे पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय तक को नहीं छोड़ा। डाबरी जोड़ पर बने इस प्रतीक्षालय पर दबंगों ने न सिर्फ कब्जा कर लिया, बल्कि वहां शराबखोरी का अड्डा भी बना दिया है। तीन दुकानों में से एक पर शटर लगवाकर यह अवैध कारोबार किया जा रहा है, जबकि पास ही स्थित एक गुमठी से इस गतिविधि को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों और यात्रियों की शिकायतों के आधार पर तहसीलदार आरएन पगारे और पार्वती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबंगों को चेतावनी दी, तो वे कुछ समय के लिए वहां से हट गए। लेकिन अवैध गतिविधियां नहीं रुकीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन


लंबे समय से कब्जा
स्थानीय लोगों के अनुसार, डाबरी जोड़ पर बना यह यात्री प्रतीक्षालय काफी समय से दबंगों के कब्जे में है। शटर लगी दुकान में शराब पिलाई जाती है और नशे में अक्सर झगड़े और हंगामे की घटनाएं होती हैं, जिससे यात्रियों और राहगीरों में भय का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का आगाज, मांडू में जुटे सभी विधायक, राहुल गांधी वर्चुअली होंगे शामिल


प्रशासन ने दी चेतावनी
शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आष्टा तहसीलदार आरएन पगारे और पार्वती पुलिस ने अवैध गुमठी को हटवाया और प्रतीक्षालय से कब्जा हटाने की चेतावनी दी। बावजूद इसके, अवैध शराब गतिविधि पर अंकुश नहीं लग सका। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।

जल्द होगी सख्त कार्रवाई
तहसीलदार आरएन पगारे ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई थी। अवैध गुमठी को हटाया गया है और प्रतीक्षालय की दुकान में शटर लगाकर किए गए अवैध कब्जे को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अवैध गतिविधियां जारी रहीं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed