फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: The body of a missing youth was found in a sack in a well, someone killed him and threw him away

Sehore news: कुएं से बोरे में बंद मिला लापता युवक का शव, पेट पर बंधा था बड़ा पत्थर, किसी ने हत्या कर फेंका

Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
सार

सीहोर के इछावर से लापता युवक ब्रजलाल का शव आष्टा के गांव भंवरा में कुएं से मिला। शव बोरे में बंद था और पेट पर पत्थर बंधा था। प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका जताई गई है। वहीं बुधनी में जंगल से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिला। 

विज्ञापन
Sehore news: The body of a missing youth was found in a sack in a well, someone killed him and threw him away
इस तरह कुएं मि मिला शव

विस्तार

सीहोर में सनसनीखेज मामला आया है। इछावर के ग्राम हरसपुर से एक सप्ताह पहले गायब हुए युवक का शव आष्टा के गांव भंवरा में एक कुएं से मिला है। मृतक के पेट पर बड़ा पत्थर बंधा था और शव को बोरे में बांधकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है, लेकिन अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 50 FIR वाला खूंखार बदमाश मोहर पादरी गिरफ्तार, युवक को नग्न कर पीटा और पुलिस पर कर चुका है फायरिंग
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान ब्रजलाल पिता बलराम (19) निवासी हरसपुर इछावर के रूप में गई है। मृतक ब्रजलाल 14 मई से गांव लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मंगलवार की रात उसका शव आष्टा थाने के तहत आने वाले ग्राम भंवरा में एक कुएं में मिला। शव बोरे में बंद था और मृतक के पेट पर पत्थर बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की हत्या की कारणों की पता लगाने में जुटी हुई है। सूत्रों का कहना है कि गांव में प्रेम प्रसंग के चलते मृतक युवक का लापता होने के पहले विवाद हुआ था। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP गजब अजब है: भिंड शहर ही मृत घोषित, तहसीलदार ने मृत्यु पंजीयन आदेश कर दिया जारी

सूलीघाटी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
इधर एक अन्य मामले में बुधनी थाना क्षेत्र में आने वाले सूलीघाटी के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था। पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। घटना की जानकारी वन विभाग ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस के अनुसार शव करीब 20 से 22 दिन पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। एसडीओपी रवि शर्मा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी यह साफ नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि रविवार को भी गडरिया नाले के पास एक मानव कंकाल मिला था। बुधनी में एक के बाद एक दो शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed