फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Teak smuggling exposed by car, forest department confiscated timber

Sehore News: कार से सागौन की तस्करी, वन अमले को आता देख कार छोड़कर फरार हुए तस्कर

Sat, 12 Jul 2025 11:56 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

तस्कर बगबाड़ा के पास कार छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने कार में रखी आठ नग सागौन सिल्लियां जब्त कर लीं, जिनकी कीमत करीब आठ हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Sehore News: Teak smuggling exposed by car, forest department confiscated timber
पुलिस ने कार सहित सागौन पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में सागौन बहुतायात में पाया जाता है। इसलिए सागौन तस्करों की जिले में हमेशा नजर रहती है। वन विभाग भी इन सागौन तस्करों के आगे कमतर ही साबित होगा है। ऐसा ही मामला बुधनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले खटपुरा बीट के जंगल से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी का मामला सामने आया। वन विभाग की टीम ने कार का पीछा किया तो तस्करों ने कार की स्पीड बढ़ा दी। वन अमले ने भी दिलेरी दिखाते हुए करीब 15 किमी तक पीछा किया, लेकिन अंतत: तस्कर वाहन को रास्ते में खड़ा करने के बाद चकमा देखकर भाग निकले।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलसुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खटपुरा के जंगल से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी एक सफेद रंग की कार से की जा रही है। सूचना पर वन विभाग द्वारा एक टीम का गठन कर सर्चिंग अभियान चलाया गया। टीम को खटपुरा की मुख्य सड़क पर जंगल से आती हुई एक कार दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोकना चाहा, लेकिन कार चालक वन विभाग की टीम को देखकर कार को बुधनी की तरफ तेज रफ्तार से ले गया। उसका पीछा वन विभाग की टीम कर रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में बनेगा 40 करोड़ का एक्वा पार्क, डिजिटल एक्वेरियम, वाटर टनल, 3डी इंटरेक्टिव जोन बनेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम खटपुरा से करीब 15 किमी दूर ग्राम बगबाड़ा के पुल के समीप आरोपी कार को मुख्य सड़क पर छोड़कर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने कार नंबर डीएल 7 सीएफ 3122 और उसमें रखी आठ नग सागौन सिल्लियों को जब्त कीं। वन विभाग की टीम ने कार सहित सागौन लकड़ी जब्त कर वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

वन विभाग की टीम ने आरोपियों की पहचान की
बताया जा रहा है कि आरोपियों की पहचान भी वन विभाग की टीम द्वारा कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से वन विभाग की तत्परता और प्रतिबद्धता का पता चलता है। वन विभाग का कहना है कि शीघ्र ही सागौन तस्करों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों पर वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जब्त की गई सागौन सिल्लियों की अनुमानित कीमत आठ हजार रुपये बताई गई है। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान वन रक्षक रविंद पटेल, वन रक्षक आशुतोष पुरोहित, वनरक्षक अंकित यादव, वन रक्षक राकेश चौहान, सुरक्षा श्रमिक मोटू व सुरक्षा श्रमिक कमलेश की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed