फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Suspicious death of one year old tiger cub in Budhni

Sehore news: बुधनी में एक साल के बाघ के शावक की संदिग्ध मौत, सड़क दुर्घटना की आशंका

Thu, 01 May 2025 08:00 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 08:00 PM IST
सार

सीहोर जिले के बुधनी वन परिक्षेत्र में बाघ के एक साल के शावक की सड़क किनारे संदिग्ध मौत हुई। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना की आशंका है। एक सप्ताह में यह दूसरी वन्य प्राणी मौत है। पहले तेंदुआ मरा था। पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

विज्ञापन
Sehore news: Suspicious death of one year old tiger cub in Budhni
सड़क हादसे में 1 साल के बाघ के शावक की मौत

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी वन परिक्षेत्र में एक साल के बाघ के शावक की संदिग्ध मौत का मामला आया है। शावक का शव ग्राम खटपुरा के दहोटा घाट में सड़क किनारे मिला। वन विभाग की मानें तो प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


बुधनी क्षेत्र में जंगली जानवरों की अच्छी खासी तादाद है। वन्य जीव विचरण करते हुए मिडघाट सेक्शन पर आ जाते हैं तो कभी हाईवे पर आ जाते हैं। मिडघाट सेक्शन से रेलवे की इटारसी-भोपाल लाइन अप एंड डाउन है, जिस पर बड़ी संख्या में ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है। रेलवे ट्रैक पर वन्य जीव के आने से ट्रेन से दुर्घटना हो जाती है और उनकी मौत हो जाती है। यही हाल हाईवे पर होता है। हाईवे पर वन प्राणियों के आने के कारण वाहनों की टक्कर से वन प्राणी मौत के मुंह में चले जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मुंडेर से टकराकर कुएं में जा गिरे बाइक सवार, दो की मौत, सुबह निकाले गए शव
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को ही कुछ ऐसे प्रकार का मामला सामने आया। बताया जाता है कि ग्राम खटपुरा के दहोटा घाट में सड़क किनारे राहगीरों ने बाघ के शावक को मृत अवस्था में देखा और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। डीएफओ एमएस डाबर ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि बाघ के शावक की मौत किन कारणों से हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने पीएम को दिए सारे अधिकार, देशहित में लें फैसला', पहलगाम हमले पर बोले दिग्विजय सिंह

एक सप्ताह में वन्य प्राणी की दूसरी मौत
बुधनी वन परिक्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर वन्य प्राणी की दूसरी मौत का मामला है। जिले में बुधनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 25 अप्रैल को एक नर तेंदुए की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला आया था। तेंदुए का शव बुधनी के मिडघाट स्थित रेलवे लाइन के खंभा नंबर 772/3 की पुलिया के नीचे मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी औऱ जांच शुरू की थी।वन विभाग के अधिकारी दोनों घटना की गहन जांच कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस वाहन की टक्कर से शावक की मौत हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed