{"_id":"65cb7a9aea5483c8b9065a71","slug":"sehore-news-sugar-mill-closed-demand-to-give-five-acres-of-land-to-soya-plant-workers-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: शुगर मिल बंद, सोया प्लांट के मजदूरों को पांच-पांच एकड़ जमीन देने की मांग, अब तक 90 मजदूर मर चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: शुगर मिल बंद, सोया प्लांट के मजदूरों को पांच-पांच एकड़ जमीन देने की मांग, अब तक 90 मजदूर मर चुके
Tue, 13 Feb 2024 07:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:50 PM IST
सार
मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शुगर मिल मजदूर कांग्रेस इंटक ने पीड़ित मजदूरों की बैठक आयोजित कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला इंटक कमेटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में शहर की बंद शुगर मिल और सोया प्लांट के सैकड़ों मजदूरों को जीवन यापन के लिए सीलिंग भूमि से पांच-पांच एकड़ जमीन देने की मांग शुगर मिल मजदूर कांग्रेस जिला इंटक कमेटी ने की है। इस संबंध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शुगर मिल मजदूर कांग्रेस इंटक ने पीड़ित मजदूरों की बैठक आयोजित कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन
सीलिंग की जमीन अधिग्रहण करने से कृषि आधारित उद्योग के सैकड़ों मजदूर जहां बेरोजगार हो गए हैं, वहीं आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। एक हजार परिवारों के लगभग 90 मजदूर मर चुके हैं। शुगर फैक्ट्री की इस सीलिंग की भूमि पर सैकड़ों दबंगों, बाहुबलियों, प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ये लोग करोड़ों रुपयों का लाभ सीलिंग की भूमि से उठा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिन मजदूरों का वास्तविक हक है, वह भूखे मर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर के अतिथ्य में आयोजित बैठक के दौरान शुगर मिल मजदूर कांग्रेस जिला इंटक कमेटी अध्यक्ष आमिर बहादुर, जयमल सिंह राजपाल, महेश शर्मा, राम मोहन श्रीवास्तव, भगवान सिंह, गणेश चतुर्वेदी ने कृषि एवं कृषि फार्म के मजदूरों के मध्य कहा कि कलेक्टर को दिए पत्र में सभी जरूरी पत्रों-दस्तावेजों का अवलोकन एवं अध्ययन करने की आग्रह करते हुए मांग की गई है कि जब तक शुगर फैक्ट्री, सॉल्वेंट प्लांट, कृषि फार्म पर कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तब तक सभी बेरोजगार को पांच-पांच एकड़ जमीन जीवन यापन के लिए आवंटित की जाए। अवैध कब्जे धारी भूमाफिओं, राजनीतिक पार्टियों से जुड़े दबंगों के कब्जे हटाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बैठक में साल्वेंट प्लांट मजदूर संघ अध्यक्ष भगवत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, केके रिछारिया, भगत तोमर, तुलसी राठौर, कमलेश पाठक, रामचंद्र, शारदा बाई, दुर्गा प्रसाद, कमलाबाई और राजकुमारी बाई सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
