फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Signature campaign of Congress regarding Narmada Lao promise, will submit memorandum after getting more than 50 thousand signatures

Sehore News: नर्मदा लाओ वादा निभाओ को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, 50 हजार से अधिक हस्ताक्षर कराकर सौंपेंगे ज्ञापन

Sun, 15 May 2022 02:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 02:59 PM IST
सार

सीहोर नगर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके द्वारा दिए गए नर्मदा लाने वाले बयान को याद दिलाने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया है। इसमें लोगों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे और 50 हजार की संख्या पार होने के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
 

विज्ञापन
Sehore News: Signature campaign of Congress regarding Narmada Lao promise, will submit memorandum after getting more than 50 thousand signatures
नर्मदा लाओ वादा निभाओ के तहत कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदा लाओ वादा निभाओ के तहत शनिवार की शाम छह बजे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों और कांग्रेस के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर शहर के मंडी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने क्षेत्रवासियों को जल संकट के स्थायी समाधान को लेकर हस्ताक्षर कराए और इस आंदोलन के लिए जागरूक भी किया गया। अब आगामी दिनों में शहरवासियों के 50 हजार से अधिक हस्ताक्षर कराने के बाद एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।  
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने बताया कि शहर में नर्मदा लाओ वादा निभाओ को लेकर कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों के साथ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गत दिनों शहर के तहसील चौराहे पर एक दिवसीय अनशन और प्रदर्शन के बाद कोतवाली चौराहे पर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया गया था। अब हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेसजनों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में वर्षों पुरानी लाइन से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। पानी की समस्या हर वार्ड में आ रही है। हालत यह है कि कहीं एक तो कुछ जगह दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी की सप्लाई में भी कुछ मिनटों की रहती है। जिसके कारण पानी पूर्ति भी नहीं पाती है। इसलिए इन समस्याओं पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। कांग्रेसजनों का कहना है कि अगर पेयजल समस्या का स्थायी हल नहीं किया तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेसजनों का कहना है शहर के सभी वार्डों में नल से पानी तीन दिनों में आ रहा है, वह भी बहुत कम समय के लिए आता है। इस दौरान जल का दबाव भी कम होता है, जिस कारण लोग पानी स्टोर नहीं कर पाते हैं तथा तीन दिन से पहले ही घरों में पानी खत्म हो जाता है और लोगों को मजबूरी में टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है इसलिए एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई करने और पानी सफ्लाई का समय बढ़ाने तथा अधिक दबाव के साथ पानी की सप्लाई करने की जिला प्रशासन एवं नगर पालिका से मांग की है। ताकि शहर की जनता को इस भीषण गर्मी में जल संकट से राहत मिल सके। टेंकर खरीदने में नागरिकों को आर्थिक नुकसान होता है उससे जनता निजात पा सकें। इस मौके पर क्षेत्रवासियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed