फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Shiva worship will be done in rare triyoga on Mahashivratri

Sehore News: कल महाशिवरात्रि पर दुर्लभ त्रियोग में होगी शिव पूजा, जानें मुहूर्त और अचूक उपाय

Tue, 25 Feb 2025 06:10 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 06:10 PM IST
सार

श्रावण मास में शिवरात्रि और फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। होली से पहले फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Sehore news: Shiva worship will be done in rare triyoga on Mahashivratri
ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि कल 26 फरवरी बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुध-सूर्य-शनि कुंभ राशि में स्थित रहेंगे, जिससे त्रियोग बन रहा है। इससे पहले यह योग 1965 में बना था। एक मान्यता है कि इस दुर्लभ योग में शिव पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन


पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार शिव पूजा के साथ ही सूर्य, बुध और शनि ग्रह की पूजा करने से कुंडली में विराजमान सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे और शुक्र-राहु मीन राशि में रहेंगे। महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे और साथ में राहु भी रहेंगे। सूर्य, शनि के पिता हैं और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे। शुक्र, राहु के साथ रहेंगे। कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के योग के साथ शिव पूजा की जाएगी। ऐसा योग 149 वर्ष बाद आया है।
विज्ञापन


शिवरात्रि और महाशिवरात्रि कब मनाई जाती थी
श्रावण मास में शिवरात्रि और फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। होली से पहले फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: स्नान प्रात: 05:09 से 05:59 के बीच होगा।
  • अमृत काल: सुबह 07:28 से 09:00 बजे तक रहेगा।
  • निशिता काल पूजा समय: मध्यरात्रि 12:09 से 12:59 के बीच।
  • शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आजमाएं अचूक उपाय
  • महाशिवरात्रि पर सायंकाल के समय शिव मंदिर में दीया इस तरह जलाएं कि वह रातभर जलता रहे। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होकर अपार धन-संपत्ति तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
  • शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।
  • शिवरात्रि के दिन गरीबों, असहाय व्यक्तियों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न एवं धन की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
  • महाशिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
  • शमी वृक्ष के पत्तों तथा चमेली के फूल से शिव जी का पूजन करने पर अपार धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed