{"_id":"67c18a8221f2a6923801b26a","slug":"sehore-news-settlements-more-than-500-meters-apart-in-the-district-will-be-connected-by-roads-sehore-news-c-1-1-noi1381-2675561-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: जिले की 500 मीटर से अधिक दूरी की बसाहटें सडक़ों से जुड़ेंगी, जानें कितनी पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: जिले की 500 मीटर से अधिक दूरी की बसाहटें सडक़ों से जुड़ेंगी, जानें कितनी पात्र
Fri, 28 Feb 2025 07:42 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:42 PM IST
सार
ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के परियोजना क्रियान्वयन महाप्रबंधक ने बताया कि सीहोर जिले में चयनित 550 संपर्क विहीन बसाहटों का सर्वेक्षण पंचायत सचिवों द्वारा ग्राम संपर्कता एप के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : credit
विस्तार
सीहोर जिले के ऐसे ग्रामीण क्षेत्र, जहां की बसाहटों की दूरी 500 मीटर से अधिक है, अब सड़कों से जुड़ेंगी। भारत सरकार द्वारा ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चतुर्थ स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत चयनित बसाहटों के लिए विशेष मापदंड निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
क्या है संपर्क विहीन बसाहट?
संपर्क विहीन बसाहट वह बसाहट होती है, जो बारहमासी सड़क से जुड़ी किसी अन्य बसाहट से 500 मीटर या अधिक दूरी पर स्थित हो। ऐसी संपर्क विहीन बसाहटें, जो 500 मीटर के रेडियस के अंदर स्थित हैं, उन्हें क्लस्टर बनाकर बारहमासी सड़क निर्माण के लिए पात्र माना जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सीहोर जिले में 500 से अधिक आबादी वाली संपर्क विहीन बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 550 संपर्क विहीन बसाहटों का सर्वे
ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के परियोजना क्रियान्वयन महाप्रबंधक ने बताया कि सीहोर जिले में चयनित 550 संपर्क विहीन बसाहटों का सर्वेक्षण पंचायत सचिवों द्वारा ग्राम संपर्कता एप के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वे के उपरांत पात्र बसाहटों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत बारहमासी सड़कों से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ ही, राज्य शासन द्वारा प्रदेशभर में संपर्क विहीन बसाहटों के सैटेलाइट सर्वे के माध्यम से भी भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
100 से अधिक जनसंख्या वाली बसाहटों का भी होगा सर्वे
प्रदेश में उन संपर्क विहीन बसाहटों का भी सर्वे और चयन किया जाएगा, जहां की वर्तमान जनसंख्या 100 से अधिक है। इसके लिए डामरीकृत अथवा सीसी सड़क से संपर्क विहीन बसाहट की दूरी 50 मीटर से अधिक होनी चाहिए। साथ ही, यदि पहले से बनी डामरीकृत या सीसी सड़क की केरिजवे चौड़ाई 3 मीटर से कम है, तो उस बसाहट को भी संपर्क विहीन माना जाएगा।
