फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Sehore got happiness in the budget

MP News: सीहोर को खुशियां, नर्मदा-पार्वती लिंक प्रोजेक्ट के लिए बजट में 700 करोड़ दिए, इन सड़कों को भी मंजूरी

Thu, 13 Mar 2025 09:51 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 09:51 AM IST
सार

किसान महेंद्र वर्मा ने कहा कि बजट में किसानों के जल संकट से निजात के लिए सरकार ने बहुत कुछ किया है। नर्मदा-पार्वती लिंक योजना से कई किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा कई सड़कों को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Sehore news: Sehore got happiness in the budget
मप्र सरकार सरकार का बजट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के बजट में किसानों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। साथ ही, बजट में सीहोर जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा और जलसंकट दूर होगा। बजट में नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना के फेस तीन और चार के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह काली सिंध परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पांच सड़कों को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


किसानों की आशाएं हुईं पूरी
प्रदेश के बजट को लेकर किसानों को काफी उम्मीदें थीं। वे खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार से अपेक्षाएं लगाए हुए थे। सीहोर जिले के किसानों के जल संकट को दूर करने और खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए इन दो बड़ी परियोजनाओं को बजट में स्वीकृति दी गई है। नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना के फेस तीन और चार के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान। काली सिंध परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान। इन योजनाओं से क्षेत्र का जल संकट दूर होगा, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। यह परियोजना कृषि क्षेत्र को लाभान्वित करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोई नया टैक्स नहीं, गरीबों को कई सौगातें और उद्योगों को 30000 करोड़ का इंसेंटिव; बजट की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को सीहोर जिले में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस परियोजना से सीहोर जिले की आष्टा, जावर और इछावर तहसील के गांवों में सिंचाई होगी। इस परियोजना का भूमिपूजन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 जुलाई, 2018 को किया था।


पांच सड़क निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान
विधायक सुदेश राय के प्रयासों से सीहोर में 5 सड़क निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इनमें सोठीपुरा से चरनाल तक (6 किमी) सड़क के लिए 5.62 करोड़ रुपए। सेमरदांगी से बरखेड़ा सुखाय तक (3.8 किमी) सड़क के लिए 3.56 करोड़ रुपए। ग्राम सुडानिया से पिपलिया तक (3.30 किमी) सड़क के लिए 6.55 करोड़ रुपए। ग्राम घोघरा में एप्रोच रोड के लिए 1 करोड़ रुपए। ग्राम नेहरू गांव से ग्राम जोगला तक रोड निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत। इसके अलावा सीएम राइज और पीएम श्री योजना के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: नए 56 स्टेडियम बनाने की घोषणा, परंपरागत खेलों को मिलेगा बढ़ावा; जानें और क्या रहेगा खास

किसानों ने जताई खुशी
बजट को लेकर किसानों में खुशी देखी गई। किसानों का कहना है कि बजट किसानों के लिए सुखदाई है। बरखेड़ी के किसान महेंद्र वर्मा ने कहा कि बजट में किसानों के जल संकट से निजात के लिए सरकार ने बहुत कुछ किया है। नर्मदा-पार्वती लिंक योजना से कई किसानों को लाभ मिलेगा। किसान राधेश्याम राय ने कहा कि बिजली सब्सिडी के अलावा पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। किसान और व्यापारी महेंद्र सिंह मेवाड़ा ने कहा कि बजट में किसानों का ध्यान रखने से बाजार को भी लाभ मिलेगा। किसान राजेश शर्मा ने कहा कि बजट में दुग्ध उत्पादक किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। गौशालाओं में गायों के आहार के लिए राशि दोगुनी कर दी गई है। बजट किसान हितैषी है और कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed