फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Budget 2025: Announcement of building 56 new stadiums, talk of promoting traditional sports

MP Budget 2025: नए 56 स्टेडियम बनाने की घोषणा, परंपरागत खेलों को मिलेगा बढ़ावा; जानें और क्या रहेगा खास

Wed, 12 Mar 2025 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

MP Budget 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश में 56 नए खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से "लोकमाता देवी अहिल्याबाई कौशल विकास कार्यक्रम" के शुरुआत करने की घोषणा की है।  
 

विज्ञापन
MP Budget 2025: Announcement of building 56 new stadiums, talk of promoting traditional sports
मप्र बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य सरकार ने युवाओं के कौशल विकास और खेलों के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने नए कौशल विकास कार्यक्रमों और खेल अधोसंरचना के विस्तार के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं।

विज्ञापन

कौशल विकास को नई उड़ान
प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से "लोकमाता देवी अहिल्याबाई कौशल विकास कार्यक्रम" की शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय मंच के रूप में काम करेगा और विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक और पारंपरिक कौशलों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
प्रदेश सरकार खेलों के विकास और युवा प्रतिभाओं को संवारने के लिए कई नए कदम उठा रही है। 'खेलो इंडिया योजना' के तहत उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर 'खेलो इंडिया स्मार्क सेंटर' स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 11 खेल अकादमियों में 18 खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की अधोसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अभी 18 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टर्फ, 7 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और 114 खेल स्टेडियम हैं। जल्द ही 9 नए अंतरराष्ट्रीय हॉकी टर्फ, 5 सिंथेटिक ट्रैक और 56 नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।


ये भी पढ़ें: MP Budget 2025: सीएम राइज स्कूल योजना को विस्तार, तकनीकी शिक्षा व अनुसंधान पर भी रहा फोकस; जानें बड़े एलान

'सीएम युवा-शक्ति योजना': हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम
खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए "सी.एम. युवा-शक्ति" योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक आधुनिक स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।



परंपरागत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए "परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन" योजना शुरू की जाएगी। इसमें कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा, शतरंज, कुश्ती, तीरंदाजी, गदा, पटक और कंचे जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं भारत सरकार एवं एन.आई.एस. पटियाला के सहयोग से प्रदेशभर के विकासखंडों में कराई जाएंगी।

पिछले बजट में क्या खास था
पिछले बजट में सरकार ने खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए कई बड़े कदम उठाए थे। 2024 के बजट में भोपाल को स्पोर्ट्स हब बनाने की घोषणा हुई थी, जिसके तहत नाथू बरखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इस परियोजना के तहत हॉकी टर्फ और पैवेलियन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था।


प्रदेश के खिलाड़ियों ने 19वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित 14 पदक जीते थे, वहीं पैरा एशियन खेलों में भी उन्होंने एक स्वर्ण सहित चार पदक अपने नाम किए थे। पेरिस ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों के भाग लेने की भी घोषणा की गई थी। युवाओं को सरकारी नौकरी की चयन परीक्षाओं में राहत देने के लिए आवेदन शुल्क कम करने की नीति बनाने की बात भी कही गई थी। वहीं, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए 586 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed