फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News School bus crushed bike riders in Shahganj two people died on spot two children seriously injured

Sehore News: शाहगंज में स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो लोगों की मौके पर मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Wed, 29 Jan 2025 06:47 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बृजेश और रामनाथ की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो बच्चे अरविंद और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रामनाथ दोनों बच्चों के दादा बताए गए हैं।

विज्ञापन
Sehore News School bus crushed bike riders in Shahganj two people died on spot two children seriously injured
स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आने वाले शाहगंज के पास स्थित ग्राम हथलेवा में स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में सूचना मिलने के बाद शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कूल की बस प्रतिदिन शाहगंज के पास हथलेवा गांव में बच्चों को छोड़ने जाती है। बुधवार दोपहर 3:30 बजे जब यह बस शाहगंज जा रही थी तो बाइक पर सवार होकर आ रहे ग्राम हथलेवा निवासी बृजेश पिता हरिचरण (25), रामनाथ पिता तंतीलाल अहिरवार (60), अरविंद (आठ) और राजू (छह) को बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बृजेश और रामनाथ की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार दो बच्चे अरविंद और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक रामनाथ दोनों बच्चों के दादा बताए गए हैं। घायल दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हादसे में मृतकों की पहचान बृजेश अहिरवार और रामनाथ अहिरवार के रूप में हुई है, दोनों ग्राम हथलेवा के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म ओर छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में कुछ ही घंटे में थाना जावर के दुष्कर्म व थाना आष्टा के छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को फरियादिया निवासी मोगियापुरा जावर ने थाना आकर सूचना दी कि बीती रात उसके साथ कुलदीप पिता बजेसिह भाटी निवासी मोगियापुरा जावर के द्वारा बलात्कार किया। मामले में थाना जावर पुलिस ने मोगियापुरा जावर से आरोपी कुलदीप पिता बजे सिंह भाटी (19) निवासी मोगियापुरा जावर को गिरफ्तार किया।


वहीं, एक अन्य मामले में थाना आष्टा में पीड़िता नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 61/2025 धारा 74, 75 BNS एवं 7, 8, 11 और 12 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णपाल मेवाड़ा पिता लखन मेवाड़ा निवासी ग्राम छापरी तालुक थाना आष्टा को थाना तलब कर विधिवत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed