फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Case registered against husband and wife, masterminds of conversion scandal; Policeman suspended

MP News: सीहोर में धर्मांतरण कांड से हड़कंप, मास्टरमाइंड पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज; पुलिसकर्मी भी निलंबित

Tue, 19 Aug 2025 03:42 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 03:42 PM IST
सार

Sehore News: पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sehore News: Case registered against husband and wife, masterminds of conversion scandal; Policeman suspended
धर्मांतरण कांड से मचा हड़कंप, हाउसिंग बोर्ड के इस मकान में की थी पुलिस ने कार्रवाई

विस्तार

सीहोर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार को एक घर में चल रही प्रार्थना सभा ने पूरे शहर को हिला दिया। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे पति-पत्नी जब्बार खान और ताहिरा खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी जब्बार खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 
बाइबिल हाथ में लेकर पकड़ा गया आरोपी
एसपी दीपक शुक्ला के निर्देश पर टीआई रविंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर जब्बार खान को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के समय वह बाइबिल हाथ में लेकर शांति की प्रार्थना कर रहा था, लेकिन पुलिस के मुताबिक वही इस धर्मांतरण मामले का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: 13 दिनों से लापता युवती ने परिवार से फोन पर की बात, मुंहबोले भाई ने किया ऐसा दावा; जानें माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिसकर्मी भी शामिल, हुआ निलंबन
इस घटनाक्रम में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब कोतवाली थाने का आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार प्रार्थना सभा में मौजूद पाया गया। वायरल वीडियो में उसने खुद कहा कि यीशु ने मेरे पाप धो दिए और मेरी जिंदगी बदल दी। इस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी।
 
बजरंग दल की छापामार कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा बजरंग दल कार्यकर्ताओं किया। कार्यकर्ताओं ने मकान में प्रवेश करने से पहले ही वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी। उनका आरोप है कि यहां भोले-भाले लोगों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मौके पर जमकर नारेबाजी हुई और सभा में मौजूद लोगों से सख्त पूछताछ भी की गई।

 
15 लोगों से पूछताछ, संगठनों का विरोध
पुलिस ने मौके से 15 लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। वहीं हिंदू संगठनों ने इस घटना को समाज में फूट डालने की साजिश बताया। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की संपत्ति ध्वस्त करने तक की मांग कर दी। धर्मांतरण कांड ने सीहोर में सनसनी फैला दी है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे प्रयास समाज को तोड़ने वाले हैं और इन्हें रोकना बेहद जरूरी है। आमजन में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Indore News : घरेलू विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, 9 माह की गर्भवती पत्नी के सामने उजड़ा घर
 
प्रशासन अलर्ट, जांच जारी
टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed