फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: On the first day, the Union Minister will walk 8 km from Ladkui to Chidgaon Mauji

Sehore: केंद्रीय मंत्री शिवराज पहले दिन लाड़कुई से छिदगांव मौजी तक 8 किमी पदयात्रा करेंगे , शाम चार बजे शुरुआत

Sun, 25 May 2025 10:42 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 10:42 AM IST
सार

एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद व पंचायतों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अमला लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Sehore news: On the first day, the Union Minister will walk 8 km from Ladkui to Chidgaon Mauji
कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद व पंचायतों को व्यवस्थाएं सौंपी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को लाड़कुई से छिदगांव मौजी तक 8 किमी लंबी पदयात्रा करेंगे। इस दौरान वे खेतों में किसानों की चौपाल लगाकर उन्हें जैविक खेती व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाएंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की विधानसभा बुदनी के गांव लाड़कुई से दो दिवसीय संकल्प पदयात्रा का आगाज करेंगे। क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव ने बताया कि पहले दिन केंद्रीय मंत्री लाड़कुई से छिदगांव मौजी तक 8 किमी लंबी पदयात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत शाम चार बजे लाड़कुई से होगी। यात्रा से पूर्व वे लाड़कुई में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों व आदिम जाति कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा "हमारा गांव लाड़कुई कैसा बने", इस विषय पर गांव के लोगों से विकास के मुद्दों पर परिचर्चा करेंगे। आदिवासी परिवारों से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में संवाद करेंगे तथा वन विभाग की योजनाओं पर चर्चा कर पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा का समापन 26 मई को भैरूंदा के सीएम राइज स्कूल खेल मैदान में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्यार, रेप और ब्लैकमेलिंग, नागदा कांड का एक आरोपी केदारनाथ भागा, ये नहीं होता तो लंबा चलता दरिंदगी का खेल


किसानों, लाड़ली बहनों व लखपति दीदियों से करेंगे संवाद
विधायक भार्गव ने बताया कि यात्रा शाम पांच बजे लाड़कुई-भादाकुई के मध्य खेत पर पहुंचेगी, जहां किसानों से जैविक खेती, कीटनाशक एवं रासायनिक खाद के उपयोग को कम करने पर चर्चा कर नरवाई नहीं जलाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री उद्यानिकी एवं वाणिज्यिक खेती पर भी किसानों से चर्चा करेंगे। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। शाम 6 बजे भादाकुई में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाड़ली बहनों व लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। इसके बाद यात्रा शाम 7 बजे छिदगांव मौजी पहुंचेगी, जहां रोजगार व स्वरोजगार योजना के संबंध में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ, सहकारिता व पशुपालन के बारे में कृषकों को जानकारी देंगे। यहां पर विभागीय विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। रात्रि 8 बजे वे छिदगांव मौजी से भोपाल प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें: 45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत; यह भी आशंका

1989 में पदयात्रा कर पहुंचे थे विधानसभा के हर गांव
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पहली पदयात्रा वर्ष 1989 में की थी। उस समय वे भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता थे। पदयात्रा के बाद वर्ष 1990 में उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव बुदनी से लड़ा और विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई बार पदयात्रा की। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 'स्वर्णिम मध्यप्रदेश' बनाने के लिए मगरिया से भैरूंदा तक भी पदयात्रा की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2006 में विधानसभा उपचुनाव के दौरान गोपालपुर से बक्तरा तक पदयात्रा की थी।

ये भी पढ़ें: ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?

प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद व पंचायतों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अमला लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन अधिकारियों की टीम लाड़कुई में डेरा डाले रही। क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed