फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Notorious thief caught with illegal country-made pistol and one round, accused arrested

Sehore News: कुख्यात चोर अवैध देशी कट्टा व एक राउण्ड के साथ धराया, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Wed, 11 Oct 2023 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 02:25 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर की आष्टा पुलिस ने कट्टा और राउंड लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Sehore News: Notorious thief caught with illegal country-made pistol and one round, accused arrested
आरोपी के पास से जब्त किया गया कट्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात चोर अवैध देशी कट्टा व एक राउण्ड के साथ धरा गया। आरोपी अपराध की दृष्टि से देवनखेड़ी जोड़ के पास खड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए, सघन वाहन चेकिंग की जाए, विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी कार्रवाई की जावे एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसी तारतम्य में थाना आष्टा पुलिस ने अवैध रूप से देशी कट्टे व राउण्ड के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आष्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देवनखेड़ी जोड़ के पास कोई वारदात करने की नियत से घूम रहा है और उसके पास अवैध देशी कट्टा भी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आष्टा पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा 12 बोर का व एक जिंदा राउण्ड जब्त किया। जब्ती के बाद आरोपी पवन पिता जीवन सिंह मालवीय (25) निवासी देवनखेड़ी थाना सिद्दीकगंज को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरुद्ध थाना आष्टा में धारा 25, 27 आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कुख्यात चोर है और आरोपी पर थाने में पिछले तीन सालों में चोरी के आठ अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed