फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Luxury Lover Thief Arrested After Robbing 5 Shops in Sehore—Now Paying the Price Behind Bars

Sehore News: ऐशो-आराम की चाह में करता था चोरी, पुलिस ने धरा पांच दुकानों में हाथ साफ करने वाला चोर, भेजा जेल

Sun, 05 Oct 2025 10:23 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 10:23 PM IST
सार

सीहोर पुलिस ने नीलकंठ रोड की पांच दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी धर्मेंद्र नाथ उर्फ कृष्णा (21) को गिरफ्तार किया। उसने 70,000 में से ज्यादातर रकम मौज-मस्ती में खर्च कर दी। पुलिस ने 4,500 नकद, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज़ और लोहे की रॉड बरामद की। आरोपी को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
Sehore news: Luxury Lover Thief Arrested After Robbing 5 Shops in Sehore—Now Paying the Price Behind Bars
5 दुकानों में चोरी की वारदात से मचा था हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विस्तार

सीहोर की भैरूंदा पुलिस ने नीलकंठ रोड पर पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी धर्मेंद्र नाथ उर्फ कृष्णा (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी के 70,000 रुपए में से अधिकांश रकम घूमने-फिरने में उड़ा दी। हालांकि पुलिस ने 4,500 नकद, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज़ और लोहे की रॉड बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि सीहोर के नीलकंठ रोड क्षेत्र में 28 से 29 सितंबर की रात लगातार पांच दुकानों में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। चोरों ने ताले तोड़कर दुकानों से नकदी, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज और अन्य सामान चुरा ले गए थे। इन दुकानों में नागेंद्र यादव का ऑनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र, रघुवीर पंवार की कपड़ों की दुकान, आकाश पंवार व रघुवीर यादव की मोबाइल दुकान और चंद्रशेखर की जनरल स्टोर शामिल थीं। फरियादियों ने बताया कि कुल 70,000 रुपए से अधिक की चोरी होना बताया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: दहलाने वाले मामले में होगा पहला पोस्टमार्टम, जहरीले सिरप से मौतों का सच जानने कब्र से निकाला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रोशन जैन और थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने तत्काल दो विशेष टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज जुटाने शुरू किए। स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को एक युवक धर्मेंद्र नाथ उर्फ कृष्णा (21) पर शक हुआ। पुलिस ने उसे निगरानी सूची में डालकर गहन पूछताछ शुरू की।

CCTV फुटेज ने खोला राज
पुलिस ने बताया कि लगातार जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज में धर्मेंद्र नाथ का हुलिया और गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पकड़े जाने पर पूछताछ में आरोपी ने नीलकंठ रोड की पांच दुकानों में चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसने दुकानों के ताले लोहे की रॉड से तोड़े और करीब 70,000 नकद सहित कई सामान चोरी किए थे। आरोपी पहले से ही चोरी के मामलों में संदिग्ध और निगरानीशुदा चोर बताया गया है।

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु लूटकांड: लूटे सोने को सिल्लियों में बदला, उससे मिले 11 लाख रु. गरीबों को बांटे, MP में धराए दो आरोपी


चोरी के पैसों से की मौज-मस्ती
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चोरी की अधिकांश रकम घूमने-फिरने, खाने-पीने और इंदौर में खरीदारी पर खर्च कर दी। पुलिस को उसके पास से केवल 4,500 नकद, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज़ (पावर बैंक, ईयरफोन) और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड व गमछा बरामद हुआ। एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि आरोपी ने अपनी ऐशो-आराम की चाह में पूरी चोरी की रकम उड़ा दी और अब उसके पास लगभग कुछ भी नहीं बचा था।

आरोपी को जेल भेजा
भैरूंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि टीम की लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी अन्य चोरी मामलों को सुलझाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सुराग दे सकती है।

ये भी पढ़ें- फर्जी निकली पौने दो करोड़ के गहनों की लूट की कहानी, फरियादी बन गया आरोपी, करोड़ों के गहने जब्त

फरियादियों को नहीं मिल सकेगी पूरी चोरी की रकम
पुलिस की सफलता के बावजूद फरियादियों की चिंता बरकरार है। दुकानदारों के अनुसार चोरी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ था, परंतु आरोपी के पास से केवल 4,500 ही बरामद हुए। बाकी रकम आरोपी ने खर्च कर दी है, जिससे फरियादियों को पूरी नकद राशि वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। फिर भी पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि आरोपी के अन्य संपर्कों और संभावित ठिकानों की जांच जारी है। आवश्यक हुआ तो धारा 411 भारतीय न्याय संहिता (चोरी की संपत्ति की पुनर्प्राप्ति) के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात में दुकानें बंद करते समय सुरक्षा ताले और सीसीटीवी निगरानी अवश्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed