फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Love Jihad in Sehore: Mohsin caught posing as Rahul, accused of rape and religious conversion

Sehore News: सीहोर में लव जिहादी मोहसिन धराया, राहुल बनकर महिला से की दोस्ती, संबंध बनाकर धर्म बदलने का दबाव

Fri, 15 Aug 2025 04:14 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

सीहोर में युवक मोहसिन उर्फ 'राहुल' को महिला संग अश्लील हरकत करते पकड़ा गया। बजरंग दल और पुलिस की जांच में लव जिहाद व दुष्कर्म का मामला सामने आया। भोपाल कनेक्शन के चलते केस निशातपुरा थाने भेजा गया। आरोपी के मोबाइल से अश्लील सामग्री भी मिली। 

विज्ञापन
Sehore news: Love Jihad in Sehore: Mohsin caught posing as Rahul, accused of rape and religious conversion
फ़ाइल फ़ोटो

विस्तार

सीहोर शहर के प्रमुख इलाक़े सीवन नदी किनारे दोपहर के समय एक सनसनीखेज़ वाकया सामने आया। एक युवक खुलेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिखा, जिसे देखकर राहगीरों का खून खौल उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने न केवल युवक-युवती को रोका, बल्कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी सूचना दी।

विज्ञापन


बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और सीहोर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती पूछताछ में मामला मामूली अश्लील हरकत का लगा, लेकिन गहराई से पूछताछ होते ही परतें खुलने लगीं और मामला लव जिहाद में बदल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के घर नकली टीआई बनकर आया व्यक्ति, शंका होने पर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


‘राहुल’ निकला मोहसिन
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का असली नाम मोहसिन है, जो भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह पीड़िता से ‘राहुल’ नाम से बातचीत करता था। दोस्ती गहराने के बाद उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाए और धीरे-धीरे उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया।

भोपाल कनेक्शन के चलते जीरो पर कायमी
कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। चूंकि घटना और पीड़िता भोपाल से जुड़ी थी, इसलिए पुलिस ने जीरो पर कायमी करते हुए डायरी निशातपुरा थाना, भोपाल भेज दी।


ये भी पढ़ें- गांगीवाड़ा पंचायत में 45 लाख के गबन का खुलासा, सरपंच-सचिव को नोटिस, नाश्ते पर उड़ाए 1.78 लाख

मोबाइल से मिले अश्लील फोटो और वीडियो
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई महिलाओं के साथ अश्लील फोटो और वीडियो बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। इन सामग्रियों से शक और गहरा हो गया है कि आरोपी एक सुनियोजित तरीके से कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है।

कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि मामले में दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद मामला भोपाल से जुड़ा होने के कारण डायरी निशातपुरा थाने भेज दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई भोपाल पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed