फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Kubereshwar Dham has given a new religious identity to this area: Chief Minister Dr. Yadav

Kubereshwar Dham: रुद्राक्ष महोत्सव में पहुंचे सीएम, कहा- कुबेरेश्वर धाम ने इस क्षेत्र को दी नई धार्मिक पहचान

Mon, 03 Mar 2025 04:28 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 04:28 PM IST
सार

Kubereshwar Dham Sehore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में भाग लिया और धार्मिक-सामाजिक योजनाओं की घोषणा की। बड़े नगर निगमों में 10,000 क्षमता की गौशालाएं बनेंगी, कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए 2 लाख रुपये मिलेंगे, तीर्थ स्थलों पर शराब की दुकानें बंद होंगी और गीता भवन बनाए जाएंगे।  

विज्ञापन
Sehore news: Kubereshwar Dham has given a new religious identity to this area: Chief Minister Dr. Yadav
सीहोर। कुबरेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को कुबेरेश्वर धाम, सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल हुए और व्यास पीठ का पूजन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन और मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं होते, लेकिन संतजन धर्म की राह दिखाकर व्यक्ति को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। संतों और गुरुओं का समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा ईश्वर के प्रति आस्था जागृत कर लोगों का धार्मिक और आध्यात्मिक उत्थान कर रहे हैं। कुबेरेश्वर धाम की स्थापना से इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रयागराज कुंभ में गंगा स्नान कर उन्होंने पूरी दुनिया को सनातन संस्कृति के प्रति भारतवासियों की आस्था का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है और सरकार समय-समय पर उनसे विचार-विमर्श भी करती है। संतों से प्राप्त आत्मबल से सरकार प्रदेश के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए मजबूती से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


बड़े नगर निगमों में 10,000 क्षमता वाली गौशालाएं बनेंगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है, जहां गायों को प्राकृतिक परिवेश मिलेगा। उन्होंने गौ-माता को परमात्मा की कृपा बताते हुए कहा कि गौमाता प्रकृति और परमात्मा के बीच संबंध का सूत्र है। बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गायों के लिए भोपाल सहित सभी बड़े नगर निगमों में 10,000 क्षमता वाली गौशालाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला संचालन को सशक्त बनाने के लिए सरकार गौशाला संचालकों को प्रति गाय 40 रुपये का अनुदान देगी, जो पहले 20 रुपये था। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा और गांव-गांव में गोपालन तथा दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए 2 लाख रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सरोकार के तहत कल्याणी बहनों (विधवा महिलाओं) के पुनर्विवाह के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे पुनः अपना घर बसा सकें और उनके जीवन में खुशियां लौटें।

धार्मिक स्थलों का विकास और सामाजिक सुधार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक और तीर्थ स्थलों का विकास किया जाएगा। क्षिप्रा नदी में पूरे साल जल प्रवाह बना रहे, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाने की योजना है।


प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए 19 महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों पर शराब की दुकानें बंद करने और खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, कलेक्टर बालागुरु के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन, एसडीएम तन्मय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
 

सीहोर। कुबरेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

कुबरेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

 

सीहोर। कुबरेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

कुबरेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed