फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news: Karwa Chauth Tragedy, Wife Eloped with Lover and Kids, Heartbroken Husband Hanged Himself

दगाबाज बीबी: करवा चौथ की रात टूटा विश्वास! बच्चों को लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हुई पत्नी, पति ने उठाया ये कदम

Sun, 12 Oct 2025 05:31 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 05:31 PM IST
सार

धर्मेंद्र कुशवाहा ने करवा चौथ की रात पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने और बच्चों को साथ ले जाने के सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। परिजन बोले—वह बच्चों को देखने की जिद कर रहा था, पर धोखे का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सका। 

विज्ञापन
Sehore news: Karwa Chauth Tragedy, Wife Eloped with Lover and Kids, Heartbroken Husband Hanged Himself
सीहोर में पत्नी के चले जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ... वह दिन, जब हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, सजे थालों में चांद की पूजा होती है और छलनी से प्रेम की झलक देखी जाती है। लेकिन सीहोर की अन्नपूर्णा कॉलोनी में इस रात का नज़ारा कुछ और था। प्रेम की जगह धोखे की दीवार खड़ी थी, और आरती की जगह घर में मौत की खामोशी गूंज रही थी। 34 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाह, पिता रामचंद्र कुशवाह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


प्रेमी संग गई और बच्चों को भी ले गई
पुलिस और परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र की पत्नी रानी कुशवाहा ने करवा चौथ पर अपने पति को धोखा दिया। वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। धर्मेंद्र को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसने देखा कि उसकी पत्नी उनके दो छोटे बच्चों को भी साथ ले गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंचायत में युवक से पैर धुलवाकर मंगवाई माफी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का टूटा हौसला
पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद धर्मेंद्र पूरी तरह बिखर गया था। उसने अपने दुख को दबाते हुए मंडी थाना में सूचना दर्ज कराई थी। उसे उम्मीद थी कि शायद पुलिस पत्नी और बच्चों को ढूंढकर वापस ले आएगी। लेकिन जब कई कुछ नहीं हुआ, तो उसका मनोबल टूट गया। जब मोहल्ले में महिलाएं छलनी से चांद देख रही थीं और अपने पतियों को जल पिला रही थीं, धर्मेंद्र ने अपने घर में रस्सी का फंदा तैयार किया और फांसी से लटक गया। पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो घटना का पता चला। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन आंखों की सूजन और बिखरे कमरे ने उसके दर्द की गवाही दी।

ये भी पढ़ें- उदित हत्याकांड: हत्या नहीं होती तो उदित आठ लाख से अधिक के पैकेज में कर रहा होता नौकरी, पुलिस पर लगे हैं आरोप

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, रिश्तेदार बोले, “वो बस बच्चों को देखना चाहता था
धर्मेंद्र के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामचंद्र कुशवाहा ने कहा, वो बस अपने बच्चों की आवाज सुनना चाहता था, हर दिन यही कहता एक बार उन्हें देख लूं बस, लेकिन जब उसे बच्चों का चेहरा नहीं दिखा, तो उसका दिल पूरी तरह टूट गया। मोहल्ले के लोग भी कहते हैं धर्मेंद्र हमेशा परिवार के लिए जीने वाला इंसान था, लेकिन शायद किसी का धोखा सबसे बड़ी सजा बन गया। मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed