फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: In view of the heat, schools should be run in the morning shift

MP: गर्मी के कारण स्कूलों का समय सुबह करने की मांग, शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति

Sat, 05 Apr 2025 12:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 12:02 PM IST
सार

Sehore: संघ का कहना है कि विभाग ने 1 अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र के आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन समय सीमा वही पुरानी है। मांग की गई है कि आगामी दिनों में तापमान को होने वाली वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों का समय सुबह की पाली में किया जाए, ताकि बच्चों को लू लगने से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
Sehore news: In view of the heat, schools should be run in the morning shift
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने डीईओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

1 अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। अप्रैल माह में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। गर्मी के चलते पानी, बिजली की भी स्कूलों में समस्याएं हैं। इसके बाद भी जिले में कई स्कूल दोपहर की पाली में लग रहे हैं। इसके कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने स्कूलों का समय सुबह की पाली करने की बात कही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। नवीन सत्र को लेकर शिक्षकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए हैं। इस संदर्भ में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि 1 अप्रैल से शुरू हो चुके सत्र के दौरान स्कूलों में कहीं लाइट कटौती हो रही है तो कहीं पानी के हैंडपंप सूख चुके हैं। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में बच्चों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम यादव ने आनंदपुर धाम पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, 11 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौर ने कहा है कि अधिकांश बच्चे दोपहर के समय स्कूल संचालित होने से गर्मी के कारण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि यदि सुबह की पाली में सभी स्कूल लगते हैं तो बच्चे जहां गर्मी की परेशानी से बचेंगे और बच्चे नियमित स्कूल आएंगे। इसके साथ उनको लू लगने से बचाया जा सकेगा। वहीं विभाग की नामांकन प्रगति में भी इजाफा होगा। संघ का कहना है कि विभाग ने 1 अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र के आदेश तो जारी कर दिए। लेकिन समय सीमा वही पुरानी है। मांग की गई है कि आगामी दिनों में तापमान को होने वाली वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों का समय सुबह की पाली में किया जाए, ताकि बच्चों को लू लगने से बचाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed