फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Heartless mother threw her newborn baby girl in bushes behind school

Sehore News: फिर कोई माता बनी कुमाता, पॉलिथीन में लिपटी मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज पर स्कूल स्टाफ ने बचाया

Sun, 20 Oct 2024 08:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 20 Oct 2024 08:10 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के आष्टा क्षेत्र के ग्राम बापचा बरामद में एक निर्मोही मां ने अपनी नवजात बालिका को पॉलिथीन में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। नवजात को तुरंत आष्टा अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर सीहोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Sehore News: Heartless mother threw her newborn baby girl in bushes behind school
बच्ची को एंबुलेंस में ले जाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आष्टा क्षेत्र के ग्राम बापचा बरामद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक निर्मोही मां ने अपनी नवजात बालिका को पॉलिथीन में लपेट कर झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ी थी। उसके रोने की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ ने पुलिस और 108 को सूचना दी। इसके बाद नवजात को आष्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची को आईसीयू रखा गया था। हालत सुधार होता न देख उसे सीहोर जिला चिकित्सालय भेजा दिया गया। बच्ची के स्वस्थ होने पर उसे बाल कल्याण विभाग को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


मामला शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया। गांव की टांडापुरा कॉलोनी में एक प्राइवेट स्कूल के पीछे किसी ने पॉलिथीन में लपेटकर नवजात को फेंक दिया था। स्कूल के बच्चों ने नवजात के रोने के आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने स्कूल के पीछे जाकर देखा तो झाड़ियों में एक नवजात पॉलिथीन में लिपटी मिली। यह देखकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने डायल 100 और 108 को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस स्टाफ और एम्बुलेंस से स्वास्थ्य विभाग प्रभारी पहुंचे। उन्होंने बच्ची को देखकर आष्टा अस्पताल भेजा। आष्टा के बाद बच्ची को सीहोर के जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही सिद्धिगंज थाने की पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। सिद्धिगंज थाना के एसएसआई मधे सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत देखकर लगता है उसे आज सुबह ही किसी निर्मोही मां ने झाड़ियों में फेंका है। नवजात को आष्टा के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां नवजात की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल सीहोर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed