फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News He had absconded after luring minor with promise of marriage was changing cities every few days

Sehore News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर हुआ था फरार, थोड़े-थोड़े दिन में बदल रहा था शहर, अब पकड़ाया

Wed, 08 Jan 2025 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर फरार हो गया था। थोड़े-थोड़े दिन में शहर भी बदल रहा था। अंतत: भोपाल से धरा गया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Sehore News He had absconded after luring minor with promise of marriage was changing cities every few days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में डेढ़ महीने पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से फरार हुए युवक को पुलिस ने भोपाल की झुग्गी बस्ती से दबोचकर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है। युवक के द्वारा इस अवधि में कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक के साथ नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 20 नवंबर 2024 को छिदगांव मौजी निवासी सूरज पिता रेवाराम बरखने ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ इंदौर ले गया था। परिवारजनों को इसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह लगी। जबकि युवक ने रात्री में ही इस घटना को अंजाम दे दिया था। इस दौरान परिवारजनों को युवती को कई जगह तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने साइबर की मदद लेते हुए युवक की मोबाइल लोकेशन निकाली, जिसमें पहले युवक इंदौर की और गया और वहां से अन्य कई शहरों से होता हुआ भोपाल की झुग्गी बस्ती में रहने लगा। नाबालिग ने कई बार घर जाने की जिद भी की, लेकिन युवक उसे शादी का झांसा देकर रोके रका। सोमवार को पुलिस ने युवक को भोपाल से नाबालिग के साथ अपनी गिरफ्त में लिया। जहां नाबालिग के बयान के आधार पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed