फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Guest Teacher Offered Namaz in School after Being Refused Resignation Accpeted

MP News: अतिथि शिक्षक को स्कूल में ही पढ़नी थी नमाज, मना करने पर भी नहीं माने, अब हो गए बेरोजगार; जानें मामला

Mon, 17 Feb 2025 03:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Feb 2025 03:04 PM IST
सार

MP News: स्कूल प्राचार्य रविंद्र नागरे ने बताया कि अतिथि शिक्षक जाकिर खान स्कूल समय में नमाज पढ़ते थे, जिसे लेकर उन्हें समझाइश दी गई थी। उनसे कहा गया था- वह मस्जिद में जाकर नमाज कर सकते हैं। लेकिन, वह नहीं माने। उनके आवेदन पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Sehore News Guest Teacher Offered Namaz in School after Being Refused Resignation Accpeted
सीहोर में पद से मुक्त किए गए अतिथि शिक्षक जाकिर खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sehore Hindi News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक स्कूल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक अतिथि शिक्षक को स्कूल में नमाज पढ़ने के कारण नौकरी से कार्यमुक्त कर दिया गया। हालांकि, स्कूल में ही नमाज पढ़ने की जिद पर अड़े अतिथि शिक्षक ने नौकरी छोड़ने के लिए आवेदन दिया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला सीहोर के जिले भेरूंदा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चींच का है। स्कूल में पदस्थ वर्ग 01 के अतिथि शिक्षक जाकिर खान पिछले करीब पांच साल से स्कूली बच्चों को पढ़ाने का काम करते थे। पिछले दो महीने से जाकिर खान स्कूल में पढ़ाई के दौरान नजाम पढ़ रहे थे। पता चलने पर स्कूल प्रबंधन ने अतिथि शिक्षक जाकिर खान को ऐसा करने के लिए मना किया। उन्हें समझाइश दी गई कि स्कूल में नमाज पढ़ने को लेकर कोई नियम नहीं है। 

विज्ञापन

जाकिर खान ने नहीं छोड़ी जिद
स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि अगर, नमाज पढ़ी है तो मस्जिद में जा सकते हैं। लेकिन, अतिथि शिक्षक जाकिर खान को यह बात पसंद नहीं आई। वह अपनी बात पर अड़े रहे। उनका कहना था- मैं स्कूल में ही नमाज अदा करूंगा। यह बात ग्रामीणों तक भी पहुंची, इसके बाद ग्रामीणों, सरपंच, शिक्षक जाकिर खान की पत्नी और प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों व विभागीय अधिकारियों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। सभी की ओर से कहा गया कि नमाज को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग में कोई नियम नहीं हैं। स्कूल में में ऐसा नहीं किया जा सकता, बच्चों को पढ़ाकर इबादत की जा सकती है। लेकिन, अपनी जिद पर अड़े शिक्षक पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ। सात फरवरी को शिक्षक जाकिर खान ने स्कूल प्राचार्य के नाम एक आवेदन पत्र देकर शाला से कार्यमुक्त करने की मांग कर दी। 

एसएमडीसी की बैठक में शिक्षक को किया कार्यमुक्त
शिक्षक जाकिर खान द्वारा नौकरी से कार्यमुक्त करने को लेकर दिए गए आवेदन के बाद स्कूल की एसएमडीसी की एक बैठक हुई। जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखराम मेहरा, प्राचार्य रविंद्र नागरे, सरपंच, पंच समेत प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में शिक्षक जाकिर खान को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन

कई बार समझाया पर नहीं माने
स्कूल प्राचार्य रविंद्र नागरे ने बताया कि अतिथि शिक्षक जाकिर खान स्कूल समय में नमाज पढ़ते थे, जिसे लेकर उन्हें समझाइश दी गई थी। उनसे कहा गया था- वह मस्जिद में जाकर नमाज कर सकते हैं। लेकिन, वह नहीं माने। उन्होंने स्कूल से कार्यमुक्त होने का आवेदन भी दिया था। जिसके आधार पर एसएमडीसी ने प्रस्ताव पास कर उन्हें अतिथि शिक्षक से पद से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed