{"_id":"68456f3e69426abf310fd1ce","slug":"sehore-news-government-remained-silent-on-moong-purchase-congress-did-a-unique-work-to-give-good-sense-sehore-news-c-1-1-noi1381-3037685-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore news: मूंग खरीदी पर सरकार मौन, परेशान किसानों के हित में कांग्रेसियों ने किया ये अनूठा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore news: मूंग खरीदी पर सरकार मौन, परेशान किसानों के हित में कांग्रेसियों ने किया ये अनूठा काम
Sun, 08 Jun 2025 09:37 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी के समर्थन मूल्य पर पंजीयन शुरू न होने से किसानों में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंडियों में मूंग के कम भाव से किसानों को प्रति हेक्टेयर 12-15 हजार रुपए नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
सरकारी मूंग खरीदी नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने किया सुंदरकांड
विस्तार
क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए पंजीयन शुरू न किए जाने से किसानों में भारी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। मूंग उत्पादन में लगातार बढ़ रही लागत और वर्तमान मंडी भाव से परेशान किसानों के हित में स्थानीय कांग्रेसियों ने अनूठा कदम उठाया। उन्होंने मंडी रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सरकार को मूंग खरीदी के लिए सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पिता के अपमान का बदला लेने के लिए नाबालिग बेटे ने दुकानदार को मारी गोली, CCTV फुटेज से पकड़ाया
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से प्रार्थना की कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसान हित में मूंग की तुलाई का त्वरित निर्णय लेने की सद्बुद्धि प्रदान करें। जिससे किसानों को उनकी मूंग फसल का उचित मूल्य मिल सके और वे कर्जदार होने से बच सकें। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा का कहना है कि सरकार किसानों को लगातार ठगने का काम कर रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े मंचों से गेहूं की खरीद 2700 प्रति क्विंटल करने का वादा किया था, लेकिन आज किसान गेहूं को 2400 में बेचकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अब महंगी लागत पर पैदा हुई मूंग को भी सरकार खरीदने से इंकार कर रही है। जिससे किसानों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले, 5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया
प्रति हेक्टेयर 12 से 15 हजार का नुकसान
सरकार द्वारा खरीदी शुरू न किए जाने का असर कृषि उपज मंडी में साफ तोर पर देखा जा सकता है। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार मूंग लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों को उनके मूंग के दाम 4500 से लेकर 7000 रुपए तक मिल रहे हैं, जो कि एमएसपी से 1600 से लेकर 3500 रुपए प्रति क्विंटल तक कम हैं। थ्रेसर से निकला बेस्ट क्वालिटी का मूंग ही व्यापारी 7100 रुपए तक खरीद रहे हैं, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं होती है, तो किसानों को प्रति हैक्टेयर 12 से 15 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे किसान कर्ज के बोझ के तले दबकर जायद फसल से तौबा कर लेगा और उन्हें कम समय से अधिक मुनाफा देने वाली फसल से मुंह मोड़ना पड़ेगा। सुंदरकांड पाठ में शामिल होने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल, गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भाटी, लाडक़ुई ब्लॉक अध्यक्ष चंदर मीना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय हवेली, संजीव अग्रवाल, करण जाट, राजेश पटेल छापरी, रमा पटेल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
