फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Diesel Mixed with Water at Sehore Petrol Pump, 6,000 Liters Seized Worth ₹5.45 Lakh

Sehore news: सीहोर में पेट्रोल पंप पर बेचा जा रहा था पानी मिला डीजल, छह हजार लीटर जब्त

Fri, 29 Aug 2025 08:30 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 08:30 PM IST
सार

सीहोर के लुनिया चौराहा स्थित वर्मा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर जांच में डीजल टैंक में पानी की मिलावट और स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ी गई। 5,944 लीटर डीजल जब्त कर मशीन सील की गई। मुफ्त सुविधाएं भी जर्जर मिलीं। कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई में प्रशासन ने कठोर कदम की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Sehore news: Diesel Mixed with Water at Sehore Petrol Pump, 6,000 Liters Seized Worth ₹5.45 Lakh
जांच करने पहुंचे अफसर

विस्तार

सीहोर के लुनिया चौराहा स्थित वर्मा फ्यूल्स एंड सर्विस पेट्रोल पंप पर जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, तो वहां का हाल देखकर अधिकारी दंग रह गए। डीजल के टैंक में पानी की मिलावट पाई गई, जो सीधे उपभोक्ताओं की जेब और गाड़ी के इंजन के साथ धोखा था। निरीक्षण में पाया गया कि अंडरग्राउंड टैंक में भंडारित 5,944 लीटर डीजल में 10.5 सेमी पानी मौजूद था।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि डीजल की गुणवत्ता खराब हो चुकी थी और यह वाहन मालिकों को भारी नुकसान पहुंचा सकता था। इसके अलावा चार प्रतिशत से अधिक का अंतर भी पाया गया, जो स्पष्ट रूप से अनियमितता की ओर इशारा करता है। जांच केवल मिलावट पर ही नहीं रुकी। ऑनलाइन स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में भी बड़ा अंतर सामने आया। इससे यह संदेह और गहरा हो गया कि पेट्रोल पंप पर लंबे समय से अनियमितताएं चल रही थीं। यह अंतर सीधे उपभोक्ताओं के साथ ठगी का प्रमाण था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- र्व नेता प्रतिपक्ष बोले- स्मार्ट मीटर लगाने वाली कम्पनी के इंजीनियर पाकिस्तानी,डाटा का होगा दुरूपयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाएं भी निकलीं फर्जी
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली मुफ्त सेवाओं में भी धांधली पकड़ी गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुफ्त हवा की मशीन, शौचालय, पेयजल और अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। यानी ग्राहकों के नाम पर दिखावटी सुविधाएं थीं, जबकि हकीकत में सब जर्जर और बंद पड़ी थीं।अधिकारियों ने मौके पर ही सख्त कदम उठाए। डीजल की मशीन को सील कर दिया गया और 5,45,081 रुपये मूल्य का 5,944 लीटर डीजल जब्त कर लिया गया। कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालक सकते में आ गए और स्थानीय उपभोक्ताओं के बीच आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त: हत्यारे के टारगेट पर तीन महीने से था किसान, पहले बढ़ाई दोस्ती फिर पैसों के लिए घोंट दिया गला

कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई
जिले में पेट्रोल पंपों की जांच कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर की जा रही है। इसी क्रम में वर्मा फ्यूल्स एंड सर्विस पंप पर जांच की गई। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रेशमा भामोर ने बताया कि मौके पर कनिष्क आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल और नापतौल निरीक्षक सत्यपाल शर्मा भी मौजूद थे। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ हुई। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रेशमा भामोर ने कहा कि अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में अन्य पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि जो उपभोक्ताओं की मेहनत की कमाई से खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed