फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Bajrangi reached collector and said cattle fairs organised at behest of cow smugglers should be banned

Sehore: बजरंगी पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- गोतस्करों के इशारों पर लगने वाले पशु मेलों पर लगाया जाए प्रतिबंध

Thu, 20 Mar 2025 06:35 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 06:35 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और देशी गोवंश रक्षण संवर्धन समिति ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनेक प्रयास के बाद भी गोवंश तस्करी में कमी नहीं आ रही है। इसके पीछे दलाल और मांस कारोबारियों का समूह सक्रिय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Sehore Bajrangi reached collector and said cattle fairs organised at behest of cow smugglers should be banned
ज्ञापन देते हुए पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोतस्करों के इशारों पर सीहोर जिले में पशु मेले लगाए जाते हैं। इन मेलों पर प्रतिबंध लगाया जाए और गोकशी होने पर थाने के टीआई को तत्काल सस्पेंड कर तस्करों पर एनएसए लगाया जाए। गोवंश तस्करी में शामिल ट्रक, मेटाडोर जैसे चार पहिया वाहन को जब्त किया जाए। इस तरह की मांगों को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं देशी गोवंश रक्षण संवर्धन समिति प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर बालागुरु के को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और देशी गोवंश रक्षण संवर्धन समिति ने कहा कि प्रदेश सरकार के अनेक प्रयास के बाद भी गोवंश तस्करी में कमी नहीं आ रही है। इसके पीछे दलाल और मांस कारोबारियों का समूह सक्रिय बना हुआ है। हाल ही में घटिया जिला उज्जैन में आरोपियों ने दो हजार गोवंश को लोकल स्लाटर कर स्थानीय मार्केट में बेचना स्वीकार किया है। राजस्थान, गुजरात, यूपी से होकर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बार्डर पर बड़े स्तर पर साप्ताहिक पशु हाट बाजार मेलों के माध्यम से किसानों के नाम से गरीब निर्धनों का उपयोग कर तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बदला मौसम, ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ी, Video
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों के इशारों पर पशु मेले संचालित किए जा रहे हैं। कई बार पुलिस भी इस तस्करी में शामिल पाए गए हैं। गोवंश तस्करों से रुपये लेते हुए पुलिरा जवानों के वीडियो भी वायरल हुए हैं। ऐसे हाट बाजारों पर प्रतिबंध लगाया जाए या निगरानी समिति बनाकर तस्करों से गोवंश को बचाया जाए और जिस थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी होती है या गोवंश का वध हुआ पाया जाता है तो तुरंत थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। एक से अधिक बार गोवंश तस्करी में लिप्त आरोपी एवं वाहन मालिक के विरुद्ध रासुका के तहत सख्त कार्रवाई की जाए और संजीवनी पशु एम्बुलेंस को गोवंश के लिए 150 रुपये शुल्क से मुक्त रखा जाए।


यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के बजट में 8.78 प्रतिशत की वृद्धि,जिला अस्पताओं में 15 अप्रैल से शव वाहन

यह मांग भी रखी
गोतस्कर गरीब वर्ग को आर्थिक प्रलोभन देकर महिला, पुरुषों को तस्करी के गोरख व्यापार में जोड़ देते हैं। ऐसे गोवंश तस्कर आदतन अपराधी जिनके ऊपर एक से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं, इनकी सूची बनाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मनरेगा द्वारा संचालित गौशालाओं को अनुभवी संस्थाओं को संचालन के लिए दिया जाए। भूसा व्यापारी गोवंश एवं पशुधन के लिए उपयोगी भूसे को उद्योगों के लिए बाहर भेज रहे हैं। जमाखोरी कर भूसे का दाम बढ़ा रहे हैं, तुरंत जिले के बाहर भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए। बियर चपड़ के नाम से शराब, एल्कोहल फैक्ट्री से बचा बेस्ट गोवंश तथा दुधारू पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। इसकी जांच करवाकर तत्काल बंद कराया जाए। नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। गोचर भूमि उद्योग के लिए आवंटित नहीं की जाए और यदि की गई है तो उसे उद्योग से मुक्त कराकर गोमाता के लिए सुरक्षित रखी जाए। गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाए।



विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और देशी गोवंश रक्षण संवर्धन समिति के प्रतिनिधि मंडल में मध्य प्रांत गोरक्षा आयाम के उपाध्यक्ष अजीत शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश मेवाड़ा, जिला मार्गदर्शक पंडित मोहितराम पाठक, जिला गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, जिला सहसंयोजक आशीष सिसोदिया, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट, नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाह, नगर मंत्री यज्ञशजी, नगर संयोजक प्रभात मेवाड़ा, नगर गोरक्षा प्रमुख रोहन यादव, नगर विशेष संपर्क प्रमुख अर्जुन सोनी, नगर समरसता प्रमुख सुनील वर्मा सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed