फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Collector Orders All Schools in Sehore to Start at 9:30 AM Amid Severe Cold Conditions

Sehore News: कड़ाके की ठंड में बच्चों की हिफाजत का बड़ा फैसला, सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे जिले के सभी स्कूल

Mon, 05 Jan 2026 07:46 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

Sehore: उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से सीहोर जिले में कड़ाके की ठंड और कोहरा बढ़ गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर 6 जनवरी से सभी स्कूल सुबह 9.30 बजे से संचालित होंगे।

विज्ञापन
Sehore news: Collector Orders All Schools in Sehore to Start at 9:30 AM Amid Severe Cold Conditions
कंपकंपाती ठंड ने बदला स्कूलों का समय

विस्तार

उत्तर भारत से बह रही बर्फीली हवाओं ने पूरे सीहोर जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। सुबह होते ही घना कोहरा, ठिठुरन और शीतलहर का ऐसा असर देखने को मिल रहा है कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस कड़ाके की ठंड के बीच सबसे अधिक असर मासूम स्कूली बच्चों पर पड़ रहा था। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लेते हुए जिले के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन


कलेक्टर बालागुरू के. ने बच्चों की सेहत और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आदेश जारी किया है कि 6 जनवरी से जिले के सभी स्कूल अब सुबह 9.30 बजे से ही संचालित होंगे। पहले की तरह सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले बच्चों को अब राहत मिलेगी। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से बचाना इस फैसले का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


हर स्कूल, हर संस्था पर लागू आदेश
यह आदेश सिर्फ शासकीय विद्यालयों तक सीमित नहीं है। इसमें जिले के भीतर संचालित होने वाले सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई से संबद्ध संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-प्राइमरी, नर्सरी, केजी और कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी शालाएं शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी संस्था इस आदेश से बाहर नहीं रहेगी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई स्कूल प्रबंधन निर्धारित समय से पहले स्कूल खोलता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने इसे बच्चों की जान और स्वास्थ्य से जुड़ा मामला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में मादा तेंदुआ की मौत, तीन दिन बाद सामने आई जानकारी; पन्ना से लाई गई थी

अभिभावकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी थी। छोटे बच्चों को सुबह-सुबह कोहरे और ठंड में स्कूल भेजना किसी चुनौती से कम नहीं था। कई बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे थे। प्रशासन के इस फैसले के बाद पालकों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन का यह कदम समय पर लिया गया एक सराहनीय निर्णय माना जा रहा है। यह फैसला न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखेगा बल्कि अभिभावकों की चिंता भी कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed