फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Business worth Rs 20 crore done in Sehore from Rudraksh Mahotsav

Sehore news: रुद्राक्ष महोत्सव से आया बूम, सीहोर में हुआ 20 करोड़ का कारोबार

Wed, 05 Mar 2025 05:06 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें 20 लाख से अधिक श्रद्धालु आए। शहर की 200 होटलें और 2000 गेस्ट हाउस फुल रहे। बाजार में 20 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ, जिससे मंदी के बीच व्यापारियों को लाभ मिला और आर्थिक रौनक लौट आई। 

विज्ञापन
Sehore news: Business worth Rs 20 crore done in Sehore from Rudraksh Mahotsav
सीहोर। कुबेरेश्वर धाम

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय की आर्थिक धुरी खेती-किसानी पर ही टिकी है। फसल आने पर ही बाजार में रौनक आती है। पिछले लंबे समय से बाजार में मंदी का असर सीहोर के बाजार में भी देखा जा रहा था। व्यापारियों को रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर व्यापार में तेजी देखी जा रही थी। व्यापारियों की आशानुरूप रुद्राक्ष महोत्सव से बाजार में आई हुई मंदी में तेजी देखी गई। सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव करीब 20 करोड़ रुपए का बूम लेकर आया। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर सात दिवसीय भव्य रुद्राक्ष महोत्सव 25 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक चला। महोत्सव को लेकर विठ्लेश समिति, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आयोजन के एक माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। भव्य रुद्राक्ष महोत्सव और शिवपुराण श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होने के पहले से ही आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे रुद्राक्ष महोत्सव की तिथि नजदीक आई। श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई।
विज्ञापन


200 होटलें और 2000 गेस्ट हाउस रहे फुल
रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान शहर में स्थित करीब 200 छोटी, बड़ी होटलें और धर्मशालाएं फुल रहीं। इसके अलावा रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर शहर में 2000 से अधिक स्थानों पर लोगों ने अपने घरों को गेस्ट हाउस का रूप दे दिया था। होटले और धर्मशालाओं में रुकने की जगह नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं ने इन गेस्ट हाउसों चुना। गेस्ट हाउस में गरीब और मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं ने भी कम खर्च में रुकने की जगह मिलने के कारण चुना। इसके कारण रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान इस बार प्रतिदिन दो से 8 लाख श्रद्धालुओं के आने के कारण भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। कुबेरेश्वर धाम के आसपास तो अनेक ग्रामीणों ने अपने घरों को श्रद्धालुओं के लिए गेस्ट हाउस के रूप में खोल दिया था। यही हाल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास अनेक लोगों ने अपने घरों को गेस्ट हाउस बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु आए
रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं की आस्था और शिव भक्ति को लेकर सीहोर में पूरे सप्ताह भक्ति भाव का माहौल रहा। बाजार और पूरे शहर में श्रद्धालु नजर आ रहे थे। हर कोई कुबेरेश्वर धाम पर आता और जाता हुआ दिखाई दे रहा था। ट्रेने, बसें फुल आ-जा रही थीं। निजी साधनों से भी श्रद्धालुओं का आवागमन चल रहा था। विठ्लेश समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और विनय मिश्रा ने बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा के दौरान करीब 20 लाख से अधिक महोत्सव में शामिल हुए थे।


20 करोड़ का आया बूम, हर दुकान पर दिखी भीड़
रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान कुबेरेश्वर धाम पर स्थित करीब दो सौ दुकानों पर दिन रात श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ये दुकानदार शहर में स्थित बड़े दुकानदारों से खाने-पीने के समान के साथ अन्य जरूरतों के सामान लेकर धाम पर पहुुंच रहे थे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की दुकानों पर श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते यहां की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही थी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के शहर में आने पर जरूरतों के समान के अलावा अन्य खरीदारी भी की गई। व्यापारियों की मानें तो सीहोर में सात दिन रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान सीहोर में सभी दुकानों का औसत का अंदाजा लगाया जाए तो करीब 20 करोड़ रुपए का बूम सीहोर के बाजार में आया और बाजार में चली आ रही मंदी में एक तरफा तेजी आ गई। मंडी के व्यापारी मनोज शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दुकानें होने का मंडी क्षेत्र के सभी व्यापारियों को लाभ मिला। मंडी क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के आसपास क्षेत्र की सभी दुकानों पर रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान अच्छा व्यापार चला।

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम

 

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed