फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Bal Mitra eco-friendly cell station made in Shahganj police station in Sehore

Sehore News: शाहगंज थाने की अनोखी पहल, बच्चे यहां बिन डरे कह सकेंगे अपने मन की बात, जानें कैसे

Fri, 07 Jul 2023 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 05:19 PM IST
सार

Sehore News: मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के तहत आने वाले शाहगंज थाने में एक अनोखी पहल की गई है। थाने में बाल मित्र इको फ्रेंडली सेल थाना बनाया गया है। यहां बिना वर्दी में पुलिसकर्मी बैठेंगे और बच्चे इनसे भयमुक्त होकर अपने मन की बात बता सकेंगे।

विज्ञापन
Sehore News Bal Mitra eco-friendly cell station made in Shahganj police station in Sehore
बाल मित्र इको फ्रेंडली सेल थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के शाहगंज थाने में बाल मित्र इको फ्रेंडली सेल थाना का निर्माण किया गया है। इसकी खासियत ये है कि इसमें बिना वर्दी की महिला पुलिस को रखा गया है। इसमें बच्चे खुलकर और भयमुक्त होकर अपने मन की बात रख सकेंगे।

विज्ञापन


शाहगंज बाल मित्र थाना कक्ष बनने के संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया, बाल मित्र थाना की अवधारणा का मुख्य उद्देश्य पुलिस थानों में बच्चों को सकारात्मक माहौल देना है। साथ ही अपराध में लिप्त पाए जाने वाले बच्चों को ऐसा अनुकूल वातावरण दिया जाए, जिससे वह अपने जीवन के नकारात्मक पहलुओं को भुलाकर जीवन में आगे बढ़कर बेहतर कर सकें। 
विज्ञापन


ऐसा देखने में आया है कि अधिकांश बच्चे पुलिस और थाने के नाम से ही घबराते हैं और पूछताछ के दौरान डरे सहमे होते हैं। इससे उनकी मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही पुलिस की जांच में भी मुश्किलें आती हैं, क्योंकि बच्चे अपनी बात खुलकर नहीं कर पाते। यहां पुलिसकर्मी दिन में बिना वर्दी के बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल अपराधों के प्रति सजग रहने थाने में लगाए पोस्टर...
बाल अपराधों के प्रति सजग करने और अपराधियों की सूचना देने बाल थाने को पोस्टरों से सजाया गया है। पोस्टरों के माध्यम से डायल 100, 108, गुड टच बैड टच, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प डेस्क 1090 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed