{"_id":"650fe8e2afdd68ce60037143","slug":"sehore-news-ayushman-fair-organized-in-budhni-1076-people-registered-cards-made-for-68-people-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बुधनी में आयुष्मान मेला आयोजित, 1076 व्यक्तियों का हुआ पंजीयन, 68 लोगों का बना कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बुधनी में आयुष्मान मेला आयोजित, 1076 व्यक्तियों का हुआ पंजीयन, 68 लोगों का बना कार्ड
Sun, 24 Sep 2023 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:26 PM IST
सार
Sehore News: सीहोर को बुधनी में आयुष्मान भव: मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1076 व्यक्तियों का पंजीयन और 68 लोगों का कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
सीहोर में आयुष्मान मेले का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधनी में आयुष्मान भवः मेला आयोजित किया गया। आयुष्मान भवः मेले में 1076 व्यक्तियों का विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए पंजीयन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि मेले में करीब 68 व्यक्तियों का डिजीटल आईडी बनाया गया। इस दौरान 120 मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा प्रदान की गई।
सीएमएचओ डॉ. डेहरिया ने बताया कि मेले में मानसिक रोग का एक तथा टीबी के 34 मरीज चिन्हित किए गए। इस अवसर पर 51 व्यक्तियों का ब्लड टेस्ट किया गया, 14 व्यक्तियों का एक्स-रे किया गया तथा 36 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कॉर्डियोलॉजी के 18, दंत चिकित्सा के 12, अंधत्व निवारण के 6 मरीज देखे गए, 14 व्यक्तियों को ईसीजी की सेवाएं दी गई, 68 व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। असंचारी रोग जिसमें हाइपर टेंशन, मधुमेह और सीवीडी के 32 मरीज चिन्हित किए गए तथा उन्हें उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान 876 व्यक्तियों को विभिन्न के लिए उपचार कर जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।