Sehore News: शहर में गर्मी दिखा रही तीखे तेवर, तीन दिन से 42 डिग्री तापमान, दिन में पसर रहा सन्नाटा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने कहा कि गर्म हवा का दौर भी शुरू हो गया है। गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहा तो मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।
विस्तार
शहर में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता है, वैसे-वैसे सीहोर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। पिछले तीन दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। हालात ये हैं कि सुबह से ही सूरज की तेज धूप चुभने लगती है। दोपहर बाद गर्मी इतनी तेज हो जाती है कि शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है।
आरएके कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की जा रही है। गर्म हवा का दौर शुरू हो गया है, जिसके कारण लोग दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गर्मी के कारण जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहा तो निश्चित ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला
स्वास्थ्य विभाग ने मौसम के तीखे तेवर देखते हुए सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए अलग से इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को लू से बचाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। सीएमएचओ डॉ. डेहरिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की है। जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल में 5-5 बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2-2 बेड रखे गए हैं। बाह्य रोगी कक्ष में मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही ठंडे पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
ये भी पढ़ें: कूनो के प्रभास-पावक को मिला नया ठिकाना, CM यादव ने अभ्यारण्य में छोड़ा; ऐसा देश में पहली बार
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का प्रयोग करें। पीने का पानी साथ रखें। तेज धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं। त्वचा को साफ और सूखा रखें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। कूलर का उपयोग कर शरीर का तापमान नियंत्रित रखें।
ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
