{"_id":"64626621edba8d862003c2c7","slug":"sehore-miscreants-pelted-stones-at-the-sub-health-center-windows-and-doors-were-damaged-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: उप स्वास्थ्य केंद्र में बदमाशों ने किया पथराव, खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त फिर भी पुलिस को नहीं दी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: उप स्वास्थ्य केंद्र में बदमाशों ने किया पथराव, खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त फिर भी पुलिस को नहीं दी खबर
Mon, 15 May 2023 10:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 10:34 PM IST
सार
गांव के कुछ बदमाश तत्वों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे भवन के खिड़की दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के कई घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोषियों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मूंडलाकलां स्थित शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। इससे उप स्वास्थ्य केन्द्र के खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने अभी किसी के भी खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मूंडलाकलां स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन के लिए समीप के गांव गई थी। इस दौरान गांव के कुछ बदमाश तत्वों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे भवन के खिड़की दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। वाक्ये की जानकारी मिलने के बाद ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. नवीन मेहर भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि गांव के शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में भी इस तरह पत्थरबाजी कर भवन के खिड़की-दरवाजों को तोड़ा जा चुका है। इनके बुलंद हौंसलों को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मी भी खामोश रहने को लाचार रहते हैं। यही कारण है कि घटना के कई घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोषियों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति में कुछ शरारती तत्वों द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पत्थर फेंके गए हैं। पूर्व में भी इस तरह की हरकतें घटित हो चुकी हैं। बीएमओ से चर्चा उपरांत पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।