{"_id":"62c302257863ca5f5401f890","slug":"sehore-illegal-liquor-and-mahua-lahan-worth-more-than-seven-lakhs-seized-in-57-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: 57 प्रकरण में सात लाख से अधिक की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: 57 प्रकरण में सात लाख से अधिक की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्त
Mon, 04 Jul 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:37 PM IST
सार
आबकारी दल ने जिले के अनेक क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अभी तक 7 लाख 31 हजार 888 रुपये की देशी-विदेशी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया है।
विज्ञापन
बरामद शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आबकारी दल ने जिले के अनेक क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अभी तक 7 लाख 31 हजार 888 रुपये की देशी-विदेशी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया है।
जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे ने बताया कि जून में आबकारी अमले ने सीहोर जिले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत छापामार कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 57 प्रकरण दर्ज कर 413 लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त की गई। इसके अलावा 13 हजार 425 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 7 लाख 31 हजार 888 रुपये है।