फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Husband slits wife's throat on suspicion of character suspicion, after murder tried to kill her by drinking poisonous substance

Sehore: चरित्र संदेह के शक में पति ने तीसरी पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद जहरीला पदार्थ पीकर पहुंचा थाने

Fri, 24 Jun 2022 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 02:17 PM IST
सार

सीहोर जिले में एक पति ने चरित्र संदेह के शक में कुल्हाड़ी मारकर अपनी तीसरी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद की जान लेने की कोशिश की। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sehore: Husband slits wife's throat on suspicion of character suspicion, after murder tried to kill her by drinking poisonous substance
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में एक पति ने चरित्र संदेह के शक में अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने जान देने के इरादे से जहरीला पदार्थ पी लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इछावर थाना अंतर्गत लसूड़िया कांगर में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और थाने पंहुचकर हत्या करने की सूचना दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। आरोपी हरिनारायण की यह तीसरी पत्नी थी, इससे पहले भी वह दो बार शादी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed