फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Thieves stole jewellery and cash worth Rs 10 lakh from a house in Nehru Colony.

Sehore News: नेहरू कॉलोनी में किराएदार के कमरे से 10 लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर, नीचे सोते रहे मकान मालिक

Sat, 20 Sep 2025 12:05 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 12:05 PM IST
सार

घटना के समय पूरा परिवार इंदौर रिश्तेदारी में श्राद्ध कार्यक्रम में गया था। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अलमारी व तिजोरी की चाबियां उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Sehore News: Thieves stole jewellery and cash worth Rs 10 lakh from a house in Nehru Colony.
घर पर चोरी। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर में लगातार बढ़ती चोरी की वारदात ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है। बीती रात नेहरू कॉलोनी के एक मकान पर चोरों ने धावा बोला और लाखों का माल समेटकर चलते बने। पीड़ित परिवार रिश्तेदार के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर गया हुआ था। चोरों ने अलमारी और तिजोरी से दस लाख रुपये की ज्वैलरी, चांदी के बर्तन और सिक्के और 80 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी निवासी ज्वेलर्स राजू झंवर अपने परिवार सहित इंदौर रिश्तेदारी में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी पहले ही इंदौर चली गई थीं, जबकि वह और उनका बेटा गुरुवार शाम ट्रेन से रवाना हुए। घर सूना होने पर उन्हें भरोसा था कि निचले तल पर मकान मालिक का परिवार मौजूद है, इसलिए कोई खतरा नहीं होगा। चोरों ने ऊपर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आसानी से वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मकान मालिक चैन की नींद सोते रहे, उन्हें चोरों का जरा भी अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी की चाबी से खोली तिजोरी
जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले सीढ़ियों पर लगे दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर ऊपरी मंजिल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घर में अलमारी और तिजोरी की चाबियां हमेशा की तरह रखी मिलीं, जिन्हें उठाकर चोरों ने आसानी से अलमारियों को खोला। वहां रखी लगभग दस लाख की सोने-चांदी की ज्वैलरी, बर्तन और सिक्कों के साथ 80 हजार नकद अपने साथ ले गए। सुबह मकान मालिक ने टूटा हुआ ताला देखा और तुरंत झंवर परिवार और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की जांच और बढ़ते सवाल
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कुत्ता नेहरू कॉलोनी से उमराव के बगीचे होते हुए नाले तक गया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर नाले के रास्ते से फरार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है। हालांकि शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से नागरिकों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed