{"_id":"6ae8a83004af094d490adbe3","slug":"sehore-excise-crackdown-9-cases-registered-690-kg-mahua-wash-and-illegal-liquor-seized-sehore-news-c-1-1-noi1381-4900218-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: जहरीली शराब कांड के बाद सीहोर में आबकारी विभाग का हल्लाबोल, 9 केस दर्ज; 690 किलो महुआ लहान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: जहरीली शराब कांड के बाद सीहोर में आबकारी विभाग का हल्लाबोल, 9 केस दर्ज; 690 किलो महुआ लहान जब्त
Mon, 02 Nov 2026 09:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब की घटना के बाद एक्शन मोड में विभाग
देवास में जहरीली शराब पीने से हुई घटना के बाद अब सीहोर जिले में भी अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देश पर जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर शराब के अवैध निर्माण, भंडारण, खरीद-बिक्री और परिवहन के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 9 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई में 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, 690 किलोग्राम महुआ लाहन समेत बड़ी मात्रा में देसी-विदेशी मदिरा और बीयर जब्त की गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 80 हजार 390 रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
जहरीली शराब की घटना के बाद एक्शन मोड में विभाग
देवास जिले में जहरीली शराब से हुई घटना ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर सीहोर कलेक्टर बालागुरु के. ने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलते ही विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शराब बनाने, जमा करने, बेचने और परिवहन करने वालों पर निगरानी रखकर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शराब माफिया के शिकंजे में देवास- पहले 13 निर्दोष लोगों की जान ली, अब थाना प्रभारी की बलि
विज्ञापन
कजलास में कच्ची शराब और 280 किलो महुआ लाहन पकड़ा
आबकारी विभाग की पहली कार्रवाई वृत्त आष्टा के ग्राम कजलास में हुई। यहां दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। मौके से 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 280 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। महुआ लाहन का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से कच्ची शराब बनाने में किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में लाहन की बरामदगी ने अवैध शराब निर्माण की आशंका को लेकर विभाग की कार्रवाई को महत्वपूर्ण बना दिया है।
हाईवे के ढाबे पर छापा, देसी शराब के 18 पाव जब्त
सीहोर-भोपाल हाईवे स्थित दरबार ढाबे पर भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। यहां से 18 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं ग्राम भीलखेड़ी में भी विभाग ने दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
बुधनी और भैरेंदा क्षेत्र में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई
अवैध शराब के खिलाफ अभियान केवल आष्टा और सीहोर तक सीमित नहीं रहा। वृत्त बुधनी के भैरेंदा क्षेत्र में आबकारी उपनिरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए छह प्रकरण दर्ज किए। यहां से 4.5 बल्क लीटर देसी मदिरा, 8.49 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 410 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। अलग-अलग स्थानों पर की गई इन कार्रवाइयों से अवैध शराब के कारोबार पर विभाग की निगरानी और सख्ती का संकेत मिला है।
जिलेभर में 9 प्रकरण, 80 हजार से अधिक की सामग्री जब्त
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में की गई सभी कार्रवाइयों को मिलाकर कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 43 पाव देसी मदिरा, 18 पाव विदेशी मदिरा, 9 बोतल बीयर, 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 690 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 80 हजार 390 रुपये आंका गया है।
