{"_id":"646f3fc09ea5fac10f0812e5","slug":"sehore-election-will-be-held-on-two-posts-of-sarpanch-and-157-posts-of-panch-in-the-district-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: जिले में सरपंच के दो एवं पंच के 157 पदों पर होगा निर्वाचन, 13 जून को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: जिले में सरपंच के दो एवं पंच के 157 पदों पर होगा निर्वाचन, 13 जून को होगा मतदान
Thu, 25 May 2023 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 04:30 PM IST
सार
निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करना तथा स्थानों सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 23 मई को कर दिया गया है। मतदान 13 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन
सीहोर में हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रि-स्तरीय पंचायतों में 15 मई, 2023 तक की स्थिति में रिक्त स्थानों (सीटों) की पूर्ति के लिए आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम (समय अनुसूची) का निर्धारण कर दिया गया है। इसमें वे सीटें रहेंगी जिनमें उप निर्वाचन एवं उन पंचायतों में जिनका कार्यकाल अगस्त, 2023 तक पूर्ण हो रहा है, जिन ग्राम पंचायतों को आरक्षण से अपवर्जित किया गया है तथा जिन पंचायतों में गत आम निर्वाचन में किन्हीं कारणों से निर्वाचन नहीं हुआ है, जिनमें शून्य घोषित निर्वाचन की कार्यवाही, निरस्त निर्वाचन में निर्वाचन सम्पन्न कराना है।
निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करना तथा स्थानों सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 23 मई को कर दिया गया है। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मई को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा जांच 31 मई 10.30 बजे से अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो जून को दोपहर तीन बजे तक हो सकेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन दो जून को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा।
मतदान 13 जून को
मतदान 13 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। पंच पद के लिए 13 जून को मतदान केंद्र पर की जाने वाली मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान किया जाएगा। सरपंच पद की विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतों की गणना 17 जून को सुबह 8 बजे से होगी। पंच पद की मतदान केंद्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा पंच पद की विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 19 जून को सुबह 10.30 बजे होगी। सरपंच पद के लिए मतों का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 17 जून को सुबह 10.30 से की जाएगी।