फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Dead body of 15-year-old boy found in sand mine

Sehore: रेत खदान में मिला 15 साल के बालक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस तलाश रही आखिर मौत हुई कैसे

Mon, 13 Feb 2023 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

नर्मदा नदी की ग्राम मकोडिया स्थित रेत खदान से 15 वर्षीय यश कुमार का शव मिला है। पुलिस का अनुमान है कि किसी ट्रैक्टर से हुए हादसे में इस बालक की मौत हुई है। हालांकि सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sehore: Dead body of 15-year-old boy found in sand mine
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेत की खदान से 15 साल के बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस बालक की मौत के कारणों को तलाश रही है। हालांकि अनुमान जताया जा रहा है कि चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश में बालक की जान गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नर्मदा नदी की ग्राम मकोडिया स्थित रेत खदान से 15 वर्षीय यश कुमार का शव मिला है। पुलिस का अनुमान है कि किसी ट्रैक्टर से हुए हादसे में इस बालक की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि रेत खदान में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली प्रतिदिन रेत भरने आते हैं। गांव के अनेक बच्चे भी वहां खेलते रहते हैं। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश में हादसा हुआ होगा। पुलिस का कहना है कि यह हादसा है या कुछ और, ये बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी शशांक गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी ट्रैक्टर से हुए हादसे में बच्चे की मृत्यु हुई है अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed