{"_id":"665b52a24be43f5a440853bd","slug":"sehore-crime-innocent-girl-raped-on-pretext-of-giving-her-chocolate-accused-arrested-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Crime: चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Crime: चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2024 10:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:26 PM IST
सार
सीहोर जिले के भैरूंदा थाना एरिया में एक पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के भैरूंदा थाना एरिया में पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी बालिका को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। भैरूंदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 30 मई को फरियादी की नाबालिग बच्ची उम्र 5 वर्ष को आरोपी धन्नालाल जाट द्वारा पहले बहला फुसलाकर कर चॉकलेट दिलाने व बाजार घूमाने का कहकर अपने साथ हनुमान सिटी के आगे स्थित सुनसान जगह में ले गया। वहां उसका जबरदस्ती बलात्कार किया एवं बच्ची के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी रिपोर्ट पर थाना भैरूंदा में आरोपी धन्नालाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/24 धारा- 363, 366 ए, 376 एबी, 376 (2) (च), 377, 323 भादवि, 5m, 5n, 6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक दांगी द्वारा अपराध के आरोपी धन्नालाल जाट पिता देवलाल जाट निवासी बजरंग कुटी भैरूंदा की तलाश हेतु टीम गठित गई।परिणाम स्वरूप नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी धन्नालाल जाट पिता देवलाल जाट (30) निवासी बजरंग कुटी भैरूंदा को तत्काल दबोच लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
