फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore CM Shivraj says I not only gave money to sisters but also gave them respect in society

Sehore: सीएम शिवराज ने कहा- मैंने बहनों को रुपये ही नहीं, समाज में सम्मान भी दिलाया, मैं सामाजिक क्रांति हूं

Sat, 23 Sep 2023 09:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 09:23 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं सामाजिक क्रांति हूं और लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए दिन रात काम कर रहा हूं। मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं। जैसे सब लोग अपने परिवार की चिंता करते हैं, वैसे ही मैं अपने प्रदेश रूपी परिवार की चिंता करते हुए सुख-सुविधाएं देने के लिए निरंतर काम कर रहा हूं। यह बातें सीएम शिवराज ने सीहोर जिले में भैरूंदा के ग्राम मंडी में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन
Sehore CM Shivraj says I not only gave money to sisters but also gave them respect in society
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के भैरूंदा में 312 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने गत दिवस की गई 21 से 23 साल की अविवाहित बहनों को भी लाड़ली बहना योजना से लाभांवित करने की बात को दोहराते हुए कहा, लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। इस योजना से बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है।

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा, मैंने बहनों को पैसे ही नहीं, सम्मान भी दिलवाया है। लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से अब बहनें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब 1250 रुपये कर दिया गया है। हर लाड़ली बहना को 250 रुपये के मान से बढ़ाते हुए तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 6000 रुपये दिए जाते हैं। अब प्रदेश सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। इससे किसानों को प्रतिमाह 12000 रुपये की राशि मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों को आवास नहीं मिल पाए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है। गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छठवीं और नवमीं कक्षा के दूसरे गांव स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए 4500 रुपये की राशि दी गई है, ताकि उन्हें स्कूल जाने में कोई परेशानी न हो। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25000 रुपये दिए गए हैं। इसके साथ ही जो बच्चे 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप आए हैं, उनमें बेटा और बेटी को स्कूटी दी गई है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी और वे अच्छे प्रतिशत के साथ पास होकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार द्वारा भरी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने 312 करोड़ रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज 190 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीप अंबर सिंचाई परियोजना कॉम्प्लेक्स फेस-2 का भूमिपूजन किया है। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद 26 गांवों की 13 हजार 457 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इस परियोजना में नर्मदा नदी से पंप हाऊस के माध्यम से पानी लिफ्ट कर प्रेशेराइज्ड पाइप प्रणाली और स्काडा तकनीकी द्वारा सिंचाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 77 करोड़ 59 लाख की लागत से बनी नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय कार्य का भी आज शुभारंभ किया गया है। इससे अब 44 ग्रामों के 6374 घरेलू नल कनेक्शनों के द्वारा लगभग 39,608 लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मंडी में 11 करोड़ 92 लाख की लागत से ग्राम टिगाली (त्रिवेणी संगम) में घाट, रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य, 11 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से सातदेव घाट एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य, चार करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से मंडी में घाट एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य, दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से खडगांव बैराज, दो करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से सोयत बैराज, दो करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से रेमलबाबा बैराज, दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से आगरा 2 बैराज, दो करोड़ नौ लाख 60 हजार रुपये की लागत से सीलकंठ मेन रोड से मुक्तिधाम तक मार्ग निर्माण तथा दो करोड़ छह लाख रुपये की लागत से सतराना बैराज के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।

इन सभी निर्माण एवं विकास कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने एक करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से नीलकंठ में घाट निर्माण कार्य तथा 81 लाख रुपये की लागत से मंडी में घाट निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। इस दौरान अनेक बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को राखी भेंट की गई। उन्होंने नल जल योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही ग्राम सोंठिया निवासी मोनिका बाई से वर्चुअली बात कर घर में नल से जल पहुंचने की जानकारी ली और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा ने भी संबोधित किया।


यह थे उपस्थित
कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed