फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Bus overturned in Khanti while trying to save the car on Indore-Bhopal highway many passengers injured

Sehore: इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में खंती में पलटी बस, कई यात्री जख्मी, बड़ा हादसा टला

Tue, 25 Jul 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

Sehore: इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हुए है।

विज्ञापन
Sehore: Bus overturned in Khanti while trying to save the car on Indore-Bhopal highway many passengers injured
खंती में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आष्टा में कार को बचाने के चक्कर में बस खंती अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक ने आगे जा रही कार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक मारा। जिससे कार तो बच गई, लेकिन बस अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही अमलाह चौकी प्रभारी अविनाश भोपले चौकी के स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से बस में सवार सभी यात्रियों को बहार निकाला। यात्रियों को मामूली चोटें आई थी, जिनका मौके पर 108 एम्बुलेंस में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधा के द्वारा इलाज किया।
विज्ञापन


अमलाह चौकी प्रभारी अविनाश भोपले ने बताया कि मंगलवार प्रातः करीब 9:30 बजे इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीधी से सूरत गुजरात जाते समय बस क्रमांक MP 19 P 2856 लसूडिया के पास खंती में पलटी खा गई थी। सूचना मिलते ही पूरे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। बस में करीब 50 लोग सवार थे। पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपरांत सभी को दूसरी बस से अपने गंतव्य की और रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed