फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Asha worker and ANM took bribe of Rs 1700, asked for money to deposit maternity amount in account

Sehore: आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने ली 1700 की रिश्वत, प्रसूति राशि खाते में डालने के लिए मांगी थे रुपये

Sun, 18 Feb 2024 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:48 PM IST
सार

सीहोर के शासकीय अस्पताल में प्रसूता की डिलीवरी के बाद शासन द्वारा मिलने वाली प्रसूति सहायता राशि खाते में पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब मामले की जांच के लिए समिति बना दी गई है। 

विज्ञापन
Sehore: Asha worker and ANM took bribe of Rs 1700, asked for money to deposit maternity amount in account
सीहोर में रुपयों को लेन-देन की बात करने का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में एएनएम और आशा कार्यकर्ता पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। दोनों का इसे लेकर की जा रही बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा सीहोर का एक वीडियो स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल रहा है। इसमें एएनएम और आशा कार्यकर्ता खुलेआम रिश्वत की वार्तालाप कर रही हैं। मामला दोराहा क्षेत्र के सिकंदरगंज का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


शासकीय अस्पताल में प्रसूता की डिलीवरी के बाद शासन द्वारा मिलने वाली प्रसूति सहायता राशि खाते में पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा रुपये के लेन-देन की बात की जा रही है। वीडियो में सिकंदर गंज दोराहा की आशा कार्यकर्ता कविता नामदेव ने क्षेत्र की एक प्रसूता की डिलीवरी होने पर मिलने वाली सहायता प्रसूति राशि को खाते में डालने के नाम पर रुपये की मांग की थी। परिजनों ने इसके लिए उसे 1700 रुपये दिए थे, वहीं 200 रुपये बाद में देने की बात हुई थी। आशा कार्यकर्ता शेष 200 रुपये के लिए हितग्राही के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए बहस कर रही है।  इस दौरान वीडियो में पास में ही बैठी एएनएम भी आशा कार्यकर्ता का साथ दे रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, वीडियो सामने आने के बाद मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। इस संबंध में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, श्यामपुर नवीन मैहर ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराने के लिए समिति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed