फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Revenue Minister Shri Verma said that employees should do their work honestly

Sehore: कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्व मंत्री वर्मा बोले- गड़बड़ी करने वाले के साथ सख्ती से निपटेंगे

Sat, 06 Jan 2024 09:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jan 2024 09:28 PM IST
सार

Sehore: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। हम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों और आम नागरिकों के कल्याण के लिये कार्य करेंगे। मंत्री श्री वर्मा ने मंत्रालय में विभागीय कार्य प्रारंभ करने बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।

विज्ञापन
Revenue Minister Shri Verma said that employees should do their work honestly
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंत्रालय में भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मैंने आज भ्रष्टाचार के प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति देकर कार्य शुरू किया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन देने के लिये हम कृतसंकल्प है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं ईमानदारी से कार्य करता हूं और अपेक्षा करता हूं कि अधिकारी कर्मचारी भी पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।

विज्ञापन


कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें
उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें। मैंने पहली फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्रवाई करने की स्वीकृति देकर स्पष्ट संदेश दिया है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम विकास पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्व मंत्री के रूप में दी गई जिम्मेदारी को वह बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और उनसे की गई अपेक्षाओं पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed