{"_id":"632c4ede0c826727c52148e2","slug":"poklen-machine-and-dumper-seized-for-illegal-mining-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: अवैध उत्खनन कर रही पोकलेन मशीन और डंपर जब्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: अवैध उत्खनन कर रही पोकलेन मशीन और डंपर जब्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Thu, 22 Sep 2022 05:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 05:35 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कार्रवाई में राजस्व विभाग ने पोकलेन मशीन और डंपर जब्त किया है।
विज्ञापन
पोकलेन मशीन और डंपर जब्त
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के दोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ खेड़ा में अवैध उत्खनन पर एक पोकलेन मशीन और डंपर जब्त किया गया। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सनंतराव देशमुख ने बताया कि हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि महुआ खेड़ा के ग्यारसपुरा में मुरम का अवैध उत्खनन चल रहा है।
सूचना के आधार पर राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचा और मुरम के अवैध उत्खनन को रोका गया। मौके से एक पोकलेन मशीन, डंपर और एक ट्रक को जब्त कर लिया गया, जिसे दोराहा थाना में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
पोकलेन मशीन और डंपर द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा था। खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच जारी है।
