फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Parashuram Jayanti: Festival in Sehore from May 3, after two years, the ceremony will be held, Brahmins will wear kurta-pyjamas

परशुराम जयंती: सीहोर में तीन मई से महोत्सव, दो साल बाद निकलेगा चल समारोह, कुर्ता-पजामा पहनेंगे ब्राह्मणजन

Mon, 25 Apr 2022 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 07:55 PM IST
सार

सीहोर जिले में भगवान परशुराम जयंती तीन मई को आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी और 8 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने वाले विप्रजन कुर्ता पजामा पहनकर सम्मिलित होंगे। भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Parashuram Jayanti: Festival in Sehore from May 3, after two years, the ceremony will be held, Brahmins will wear kurta-pyjamas
सीहोर जिले में भगवान परशुराम जयंती तीन मई को आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीहोर जिले में भगवान परशुराम जयंती तीन मई को आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी और 8 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने वाले विप्रजन कुर्ता पजामा पहनकर सम्मिलित होंगे। भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से उत्साह कुछ फीका था, लेकिन इस वर्ष समाजजनों में उत्साह है और कोरोना महामारी की बंदिशें भी समाप्त होने के कारण पूरी तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही हैं। विप्रजन घर-घर पहुंचकर चल समारोह में पधारने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। गत दिनों सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल, महिला संठगन की अध्यक्ष नीलम शर्मा, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह की महिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, युवा अध्यक्ष चल समारोह नितिन उपाध्याय और चल समारोह प्रभारी रमाकांत समाधिया आदि पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी तीन मई को सुबह नौ बजे भगवान परशुराम जयंती पर शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन आरती की जाएगी, इसके पश्चात आगामी सात मई को महिला मंडल के द्वारा कलश, पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात आठ मई को शाम पांच बजे से धर्मशाला से भगवान परशुराम का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके उपरांत रात्रि सात बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षित ने बताया कि चल समारोह में शामिल होने वाले संत-पुजारी अपने गणवेश में जुलूस के साथ रहेंगे, वहीं विप्रजन कुर्ता पजामा आदि पहनकर रहेंगे। इसके अलावा ब्राह्मण महिला मंडल के द्वारा भी घर-घर जाकर मातृशक्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। आगामी आठ मई को निकाले जाने वाले भव्य समारोह को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही हैं। शहर के चाणक्यपुरी छावनी आदि में समाज के वरिष्ठ जन घर-घर पहुंकर आमंत्रित कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed