फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pandit Pradeep Mishra:The Katha to be held in Maharashtra from May 30 will now be held in Sehore

Pradeep Mishra: महाराष्ट्र में 30 मई से होने वाली कथा अब सीहोर में होगी, पं. मिश्रा ने इसलिए लिया ये फैसला

Thu, 29 May 2025 04:49 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 04:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र के लातूर में 30 मई से प्रस्तावित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा भारी वर्षा के कारण अब सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में होगी। कथा का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर होगा।

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra:The Katha to be held in Maharashtra from May 30 will now be held in Sehore
पंडित प्रदीप मिश्रा

विस्तार

भागवत भूषण परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा की भागवत कथा श्रवण करने और एक झलक देखने लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। पंडित मिश्रा की कथा का उनके अनुयायी और भक्त बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। 30 मई से 5 जून तक महाराष्ट्र के लातूर में होने वाली शिव महापुराण कथा अब सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पर होगी।

विज्ञापन


इसके संबंध में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने वीडियो संदेश में जानकारी देते हुए कहा कि लातूर, महाराष्ट्र में इस समय अत्यधिक वर्षा होने, आंधी तूफान होने के कारणवश, कथा स्थल और पार्किंग स्थल पर पानी अधिक है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्री विठलेश सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा अब श्री कुबेरेश्वर धाम सीहोर में की जा रही है। हस्तिनापुर श्री शिवपुत्री शिवमहापुराण कथा भव्य का आयोजन 30 मई से 5 जून तक कुबेरेश्वर धाम सीहोर पर होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी समारोह में अचानक पहुंची पुलिस तो मची खलबली, कुछ देर की माथापच्ची के बाद टला विवाह; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त इस तरह श्रवण कर सकेंगे भागवत कथा
लातूर, महाराष्ट्र के शिव भक्त शिवमहापुराण कथा के पूर्व प्राकृतिक आपदा आने से दुखी हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि महाराष्ट्र के शिव पुराण भक्तों को निराश होने की जरूरत नहीं है। लातूर महाराष्ट्र के भक्त शिवमहापुराण कथा में सीधे नहीं जुड़ सकेंगे, लेकिन यजमान परिवार की मंशानुरूप शिवमहापुराण कथा को कुबेरेश्वर धाम पर किया जा रहा है। शिव भक्त इस कथा को ऑनलाइन श्रवण कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- भैरूंदा सिविल अस्पताल में नहीं है फायर सिस्टम, क्यों की जा रही मेहरबानी, कभी भी हो सकती है अनहोनी

कुबरेश्वर धाम से होगा सीधा प्रसारण
कुबेरेश्वर धाम सीहोर से शिव महापुराण कथा का 30 मई से 5 जून तक प्रतिदिन दो से पांच बजे तक ऑनलाइन सीधा प्रसारण होगा। समस्त श्रद्धालुजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आस्था चैनल एवं पंडित प्रदीप मिश्रा के यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेज के माध्यम से इस पावन कथा का दिव्य श्रवण कर सकेंगे। इसे लेकर श्री विठलेश सेवा समिति ने सीहोर कुबेरेश्वर धाम में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed