फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Online Fraud: Four pregnant women of Sehore cheated, costing 20 thousand as government employees

Online Fraud: सीहोर की चार गर्भवती महिलाओं को ठगा, सरकारी कर्मचारी बनकर लगाई 20 हजार की चपत

Thu, 28 Jul 2022 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 04:11 PM IST
सार

सीहोर की चार गर्भवती महिलाओं के खाते से 20 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। डीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बनकर शासन की योजना की राशि देने का कहकर पहले झांसे में लिया फिर खाते से रकम गायब कर दी।

विज्ञापन
Online Fraud: Four pregnant women of Sehore cheated, costing 20 thousand as government employees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन ठगोरे सक्रिय हैं। अब सीहोर की चार गर्भवती महिलाओं के खाते से 20 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। डीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बनकर शासन की योजना की राशि देने का कहकर पहले झांसे में लिया फिर खाते से रकम गायब कर दी। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से की है। थाने में भी आवेदन दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते रविवार-सोमवार को सीहोर के पिंकी शर्मा, सोनू शर्मा, रोहित पंवार व आशिया उर्वशी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8252190962  से कॉल किया। उसका नंबर मोबाइल पर कॉलर आईडी में डीएमओ ऑफिस से नाम आ रहा था। व्यक्ति ने कहा कि मैं डीएमओ ऑफिस से बोल रहा हूं। आपकी पत्नि के बैंक खाते में गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही लड्डू व अन्य योजनाओं के लिए शासन द्वारा 10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर आपके खाते में डाल दी गई है। आप अपने बैंक खाते को चैक कर लीजिए। 
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि आपके मोबाइल नंबर पर एक लिंक शेयर की गई है जिसे ओपन करते ही राशि ट्रांसफर हो जाएगी। मोबाइल पर आने वाला ओटीपी आप हमें तत्काल बताएं। अज्ञात व्यक्ति की बातों में उक्त चारों परिजन आ गए और उन्होंने संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर आया ओटीपी शेयर कर दिया। जिसके चलते उनके खाते में जमा राशि क्रमश: 10000, 1360, 2500 व 6000 कट गई। जिसकी जानकारी बैंक खाते से मैसेज मोबाइल पर आने के बाद लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते से पैसे गायब होने के बाद महिलाओं ने  महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान से इसकी शिकायत की। परियोजना अधिकारी ने थाना प्रभारी के नाम एक आवेदन दिया है जिसमें ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed